{"_id":"5da027298ebc3e016308fb9d","slug":"faridabad-vivo-mobile-company-catches-fire-after-short-circuit-in-fan-relief-work-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः वीवो मोबाइल की कंपनी में लगी भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबादः वीवो मोबाइल की कंपनी में लगी भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी
Fri, 11 Oct 2019 12:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
वीवो कंपनी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के व्हर्लपूल औद्योगिक क्षेत्र, एनआईटी स्थित वीवो मोबाइल कंपनी के कार्यालय में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पंखे में हुई शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन
यह आग देखते ही देखते बहुत कम समय में पूरे फ्लोर में फैल गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं एहतियात के तौर पर बिजली विभाग ने भी यहां की सप्लाई को काट दिया। इस वक्त राहत व बचाव कार्य जारी है और कंपनी के अंदर कितने लोग फंसे हैं इसकी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन