{"_id":"5e68c75a8ebc3eeb1c01373c","slug":"faridabad-two-year-old-boy-kidnapped-in-front-of-his-father-in-vegetable-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल के मासूम संग बाइक से फिसले पिता, जब तक कुछ समझते दो लोग बच्चे को लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल के मासूम संग बाइक से फिसले पिता, जब तक कुछ समझते दो लोग बच्चे को लेकर हुए फरार
Wed, 11 Mar 2020 04:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 11 Mar 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस स्टैंड चौकी क्षेत्र से दो साल के मासूम निखिल का अपहरण का अपहरण हो गया। उसके पिता चंदन झा निवासी सुभाष कॉलोनी ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
चंदन झा ने शिकायत में बताया है कि बच्चे को लेकर वह बाजार में सब्जी खरीदने आए थे। दो साल के निखिल को लेकर वह सोहना टी प्वाइंट पर बाइक लेकर फिसल गए। तभी वहां एक महिला व एक पुरुष आए और दो साल के निखिल को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। रात में फुटेज स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस को दिक्कत आ रही है।