{"_id":"5f5f64c773263c3d58103ddb","slug":"faridabad-two-teenage-girls-jump-into-canal-after-dispute-with-neighbors-police-probe-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी से झगड़े के बाद दो किशोरियां नहर में कूदीं, तलाश कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी से झगड़े के बाद दो किशोरियां नहर में कूदीं, तलाश कर रही पुलिस
Mon, 14 Sep 2020 06:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 14 Sep 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
नहर में कूदीं दो किशोरियां
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद केे बीपीटीपी थाना क्षेत्र के बड़ौली पुल से दो किशोरी (पूजा 16 वंदना 14) ने नहर में छलांग लगा दी। दोनों सगी बहनें थी। वह अपने पिता राजवीर व भाई राहुल के साथ नहर के किनारे बनी झुग्गी बस्ती में रहती थीं। उसके पिता शहर के एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।
बता दें कि सोमवार दोपहर बाद करीब दो बजे बड़ौली पुल के पास झुग्गी बस्ती में रहने वाली दो किशोरी का अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से झगड़ा हुआ था। इससे सोमवार रात को भी दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था।
इसमें वहां मौजूद लोगों ने दोनों परिवार को शांत करा दिया था। सोमवार दोपहर फिर से हुए झगड़े के बाद दोनों किशोरियों के साथ गाली-गलौंच की गई। इससे आहत होकर दोनों किशोरी बड़ौली पुल के पास निर्माणाधीन नए पुल पर पहुंची। इसके बाद वहां से दोनों बहनें नहर में कूद गई।
विज्ञापन
वहां काम कर रहे मजदूरों ने जब उन्हें बचाने का प्रयास किया दोनों नहर में कूद चुकी थी। इस घटना की सूचना आग की तरह आसपास के लोगों में फैल गई। देखते ही देखते पुल पर भीड़ जमा हो गई। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची बीपीटीपी थाना पुलिस व दमकल कर्मियों ने नहर में दोनों किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। इधर पुलिस आरोपी युवक समेत किशोरी के पिता राजेंद्र व उसके भाई राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।