फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad: Two crooks looted 1.20 lakh from ATM, police started investigation

फरीदाबाद : दिन दहाड़े एटीएम से 1.20 लाख लूट कर दो बदमाश फरार, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 17 Jul 2020 04:09 PM IST
Mohit Mudgal संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 17 Jul 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Faridabad: Two crooks looted 1.20 lakh from ATM, police started investigation
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एक माइक्रो एटीएम से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक लाख बीस हजार रुपये लूटे - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद की संजय कालोनी स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एक माइक्रो एटीएम से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश एक लाख बीस हजार रुपये लेकर भाग गए। बदमाशों ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था।

विज्ञापन


दोनों आरोपी गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में जाते हुए नजर आए हैं। थाना सेक्टर- 58 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिंटू कुमार ने बताया कि संजय कालोनी नियर जेसीबी चौक पर वह आईडीएफसी बैंक का एक माइक्रो एटीएम चलाते हैं। यहां बैंक में पैसे जमा करने व निकालने का काम होता है। सुबह सात बजे पिंटू और उनकी भाभी ज्योति दुकान खोल लेते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए। दोनों ने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। युवकों ने कहा कि उन्हें दो हजार रुपये निकालने हैं। उनका आधार कार्ड मांगने पर एक युवक ने पिंटू को थप्पड़ मारा और उसकी कमर पर पिस्टल लगाकर सारे पैसे देने को कहा। वारदात के समय पिंटू दुकान में अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंटू ने काउंटर में रखे एक लाख बीस हजार रुपये बदमाशों को दे दिए। पैसे मिलने के बाद दोनों बदमाश पिंटू को धक्का देकर भाग गए। जब तक उसने शोर मचाया युवक मोटरसाइकिल से भाग चुके थे। कालोनी के पास बने एक शराब के ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदलाशों की तस्वीरें कैद हो गई।


सेक्टर -58 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के साथ-साथ आसपास के दुकानों पर लगे कैमरों की भी फुटेज खंगाली जा रही है। मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed