{"_id":"5f3a841ec6570722e865fd6b","slug":"faridabad-sukbir-monika-murder-case-police-says-monika-brother-main-conspirator-in-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर-मोनिका हत्याकांड : भाई ही निकला जीजा और बहन की हत्या का साजिशकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर-मोनिका हत्याकांड : भाई ही निकला जीजा और बहन की हत्या का साजिशकर्ता
Mon, 17 Aug 2020 06:50 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 17 Aug 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर-मोनिका
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के तिगांव के जसाना गांव में दंपती सुखबीर-मोनिका हत्याकांड की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। इस दोहरे हत्याकांड में मोनिका के भाई ने मुखबिरी की थी। जिसके बाद इस निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मोनिका के भाई को भी हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसने अपने साले विष्णु के साथ मिलकर बहन और जीजा की हत्या करा दी थी। 11 अगस्त रात करीब नौ बजे इस हत्याकांड के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मोनिका की भाभी के भाई विष्णु समेत मेरठ से बुलाए गए तीन शूटरों को गिरफ्तार कर चार दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन व लैपटॉप के अवशेष समेत घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं। जिन्हें फोरेंसिक जांच व डाटा रिकवरी के लिए भेजा जाएगा। इन आरोपियों की रिमांड भी एक दिन बढ़ा दी गई है जो सोमवार शाम को खत्म हो रही थी।
विज्ञापन