फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad: Student commits suicide by jumping from 10th floor

Faridabad: छात्रा ने 10वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, JEE परीक्षा में खराब नतीजे के चलते थी तनावग्रस्त

Fri, 28 Nov 2025 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 06:53 AM IST
सार

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि 2024 में किशोरी ने जेईई मेंस की परीक्षा दी थी। इसमें खराब परिणाम आने से वह डिप्रेशन में थी। उसका इलाज भी चल रहा था।

विज्ञापन
Faridabad: Student commits suicide by jumping from 10th floor
demo - फोटो : Freepik.com

विस्तार

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-89 की एडोर समृद्धि सोसाइटी में बुधवार शाम 10वीं मंजिल से किशोरी (17) कूद गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि 2024 में किशोरी ने जेईई मेंस की परीक्षा दी थी। इसमें खराब परिणाम आने से वह डिप्रेशन में थी। उसका इलाज भी चल रहा था। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किशोरी सोसाइटी के टावर-12 में अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती थी। 

विज्ञापन


पिता जहांगीर आलम अपनी नौकरी के चलते परिवार से दूर रहते हैं। बुधवार शाम वह जैसे ही नीचे गिरी वैसे ही गार्ड व अन्य निवासी इकट्ठा हो गए। हादसे की सूचना के बाद बीपीटीपी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल व बाद में मोर्चरी पहुंचाया गया। छात्रा की माैत से परिवार में मातम है।
विज्ञापन


सब्जी लेने बाजार गई थी मां : परिवार से पूछताछ में पता चला कि छात्रा का डिप्रेशन के चलते दिल्ली के अस्पताल से इलाज चल रहा था। हादसे के समय छात्रा की मां सब्जी लेने बाजार गई हुई थी। छोटा भाई भी फ्लैट में नहीं था। इसी दौरान किशोरी तीसरी मंजिल के फ्लैट से निकली और लिफ्ट से 10वीं मंजिल पर पहुंची और बालकनी से नीचे कूद गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed