फरीदाबाद: दो साल से लोगों को मुंह चिढ़ा रहा है शौचालय के गेट पर लटका ताला, गंदगी से सभी परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेक्टर-9 में जनसुविधाओं का आभाव बना हुआ है। सेक्टर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। मार्केट में दो साल से शौचालय बनकर तैयार है, मगर उस पर ताला लटका हुआ है। मार्केट में आने वाले लोग खुले में लघुशंका करने को मजबूर हैं। सेक्टर की इन समस्याओं के लिए आरडब्ल्यूए पदाधिकारी वार्ड पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं होती है। इससे सेक्टरवासी काफी परेशान हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सेक्टर-9 में बिजली पानी की ज्यादा समस्या नहीं है, मगर जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर से लोग ज्यादा परेशान हैं। मार्केट की ग्रीन बेल्ट का बुरा हाल है। ग्रीन बेल्ट पर जैविक कचरे का ढकर लगा रहता है। मुख्य सड़क पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। इसमें लावारिस पशु मुंह मारते हैं। गंदगी से उठती दुर्गंध के कारण लोगों का सड़क से निकलना दुश्वार हो जाता है।
सेक्टर में करीब तीन एकड़ में बन रहे पार्क का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। इस कारण लोगों को पार्क की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस पार्क को सेक्टर के पानी निकासी के अनुसार बनाया जा रहा है। आरडब्ल्यूए प्रधान रणवीर सिंह ने बताया कि सेक्टर की समस्याओं को अनेक बार पार्षद और निगमायुक्त के समक्ष रख चुके है। उनकी शिकायतों को अनदेखा कर दिया जाता है।
निगमायुक्त ने गंदगी को किया अनदेखा
शनिवार से नगर निगम की ओर से सेक्टर के सामुदायिक भवन में पानी और सीवर के अवैध कनेक्शनों को नियमित करने के लिए शिविर लगाया था। शिविर के कामकाज को जांचने के लिए स्वयं निगमायुक्त पहुंची। इस दौरान सड़क पर जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर और ग्रीनबेल्ट की खराब हालत को देखकर भी उन्होंने अनदेखा कर दिया।