फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad: roads will enhance till march

मार्च तक बनेंगी 50 करोड़ की सड़कें

Mon, 23 Dec 2013 04:40 PM IST
राहुल श्याम, फरीदाबाद
राहुल श्याम, फरीदाबाद Updated Mon, 23 Dec 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
Faridabad: roads will enhance till march

नगर निगम के अफसर सीएम की घोषणाओं को पूरा करने में जुट गए हैं। वे सबसे पहले फरीदाबाद में मार्च तक 50 करोड़ रुपयों की लागत से सड़कें बनाने की घोषणा को अमल में लाने का मन बना रहें हैं।

विज्ञापन


नगर निगम ने इस काम में तेजी लाने की तैयारी कर ली है। रविवार को ही निगमायुक्त सुप्रभा दहिया ने शहर में उन सड़कों का दौरा किया था जो इस योजना के तहत बनने के लिए प्रस्तावित हैं। निगम अफसरों ने करीब दो दर्जन सड़कों की सूची तैयार की है।
विज्ञापन


निगम के कार्यकारी अभियंता अनिल मेहता ने बताया कि अभी उन सड़कों के नामों की सूची पूरी तरह फाईनल नहीं हुई है। कुछ विचार-विमर्श और करना है। निगम जल्द ही इन सड़कों पर काम शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियंता का कहना है कि 50 करोड़ से बनने वाली सड़कों का कार्य मार्च 2014 तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अक्तूबर माह में फरीदाबाद आए थे। यहां उन्होंने एक रैली में शहर के विकास के लिए 50 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी।

लेकिन निगम के कामों में ढील का रवैया बरकरार है। शनिवार को शहरी स्थानीय निकाय के प्रधान सचिव पी. राघवेंद्र राव ने रेवाड़ी में अधिकारियों को विकास कार्य तेज करने के आदेश दिए थे।


इसी के बाद रविवार को निगमायुक्त ने सभी कार्यकारी अभियंताओं की बैठक ली और कामों में तेजी लाने के आदेश दिए। 50 करोड़ की ग्रांट के लिए शुरुआती चरण में एनआईटी-बल्लभगढ़ की 23 सड़कों को चिन्हित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed