{"_id":"5ce98376bdec2206fc1272c2","slug":"faridabad-railway-station-to-be-ready-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में नहीं तैयार हो सकेगा फरीदाबाद रेलवे स्टेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर में नहीं तैयार हो सकेगा फरीदाबाद रेलवे स्टेशन
Sat, 25 May 2019 11:33 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 25 May 2019 11:33 PM IST
सार
- फरवरी माह से रुका हुआ है निर्माण कार्य, जून माह में दोबारा शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के सितंबर में पूरा होने का इंतजार कर रहे यात्रियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल फरवरी से बंद पड़ा काम आज तक शुरू नहीं हो सका है। हालांकि अधिकारी जून माह से काम सुचारू रूप से शुरू करवाने के दावे कर रहे हैं, यदि जून में स्टेशन परिसर का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ तो भी दिसंबर से पहले यह आम जनता के लिए नहीं खुल सकेगा।
विज्ञापन
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को ए श्रेणी का दर्जा मिला हुआ है। स्टेशन परिसर को आधुनिक और भव्य रूप देने के लिए वर्ष 2012 में डिजाइन तैयार किया गया। 21 अक्तूबर 2106 को फरीदाबाद स्टेशन की इमारत का निर्माण कार्य शुरू किया गया। सितंबर 2018 में पूर्ण होने वाली इमारत का काम समय पर पूरा नहीं होने के कारण पहले मार्च और अब सितंबर 2019 का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, 20 फरवरी से स्टेशन परिसर का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। इसका कारण रेलवे और ठेकेदार के बीच भुगतान संबंधी समस्या थी, हालांकि अधिकारी मजदूर नहीं मिलने की समस्या बताते रहे। रेलवे अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार कंपनी जीबीके प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन से बात हुई है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, जून माह से निर्माण कार्य पूर्ण गति से होने लगेगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने में कम से कम पांच माह लग सकते हैं।
विज्ञापन