फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad police will not cut challan till 15 september will spread awareness

हरियाणाः 15 सितंबर तक नहीं कटेगा चालान, सिर्फ ये काम करेगी यातायात पुलिस

Sat, 07 Sep 2019 06:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Sep 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
faridabad police will not cut challan till 15 september will spread awareness
फाइल फोटो - फोटो : विवेक निगम

फरीदाबाद समेत पूरे देश में बेशक नए यातायात नियम कानून लागू हो गए हैं। नए नियमों के अनुसार पुलिस लोगों के चालान काटने की बजाय उन्हें नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। साथ ही बता रही है कि अगर नियमों का पालन नहीं किया तो मोटा जुर्माना भरना पड़ सकता है।

विज्ञापन


यातायात पुलिस के आयुक्त केके राव ने 15 सितंबर तक लोगों के चालान करने की बजाय उन्हें जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद भी लोग नहीं माने तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस दौरान कुछ एक स्थानों पर पुलिस ने बहुत ज्यादा नियमों का उल्लंघन कर रहे कुछ वाहन चालकों का चालान भी किया।
विज्ञापन


एक सितंबर से देश भर में नए यातायात कानून लागू हो गए हैं। रविवार को जिला पुलिस के पास भी इसका नोटिफिकेशन पहुंच गया था, जिसके बाद पुलिस ने अपनी चालानिंग मशीनों में नए साफ्टवेयर अपलोड करवाना शुरू कर दिया है। नए कानून के तहत कम से कम चालान एक हजार रुपये का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को नए कानून से लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के की बजाय पुलिस ने उन्हें पहले जागरूक करने का जिम्मा उठाया है। सोमवार को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी नियमों का उल्लंघन करके चल रहे वाहन चालकों को समझाते दिखे कि अब यदि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाया तो जुर्माना 100 रुपये नहीं एक हजार रुपये लगेगा। लोग भी इतना भारी भरकम जुर्माना सुनकर हैरान दिखे। 

जुर्म                                       जुर्माना पहले        अब (रुपये में)
बिना ड्राइविंग लाइसें                        500               5000
शराब पीकर वाहन चलाना                 2000           10000
बिना सीट बेल्ट                                 300             1000
बिना हेलमेट                                    100              1000
वाहन चलाते समय फोन पर बात         1000             5000
बिना इंश्योरेंस                                  1000              2000
दो पहिया वाहन पर दो से ज्यादा सवारी  100              1000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed