फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad police put 'no parking' board at railway stations

जिम्मेदारी से बचने का आसान तरीका, लगाइए बोर्ड

Wed, 12 Mar 2014 03:57 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 12 Mar 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
Faridabad police put 'no parking' board at railway stations

फरीदाबाद के रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा न होना जीआरपी के लिए सिरदर्द बन गया है।

विज्ञापन


स्टेशनों पर बढ़ती वाहन चोरी की वारदात से निपटने के लिए जीआरपी ने स्टेशन परिसर में जगह-जगह नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगा दिए हैं, ताकि वह अपनी जिम्मेदारी से बच सके।

ज्ञात हो कि फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर 8 मई 2012 से पार्किंग की सुविधा बंद है। बल्लभगढ़ में कई वर्ष से पार्किंग बंद पड़ी है। ऐसे में यात्री अपने वाहन स्टेशन परिसर में ही खाली स्थानों पर खड़े करके चले जाते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फरीदाबाद से होली पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

इसके चलते ये वाहन चोरों को निशाने पर हैं। इस साल अब तक दर्जनभर से अधिक वाहन चोरी की शिकायतें जीआरपी में दर्ज कराई गई हैं।

इसीलिए जीआरपी उच्चाधिकारियों ने सभी थानों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि जिन स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा नहीं है, वहां नो पार्किंग जोन बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी ललित कुमार का कहना है कि एसपी के निर्देश पर फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल स्टेशन पर ‘नो पार्किंग जोन’ बनाकर बोर्ड लगा दिए गए हैं। इसके बाद भी यात्री वाहन खड़े करते हैं तो जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed