{"_id":"afa9dec75cad41302b0bc46a0709550b","slug":"faridabad-police-formes-10-team-special-for-news-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर पर दिखेगा पुलिस के 10 का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर पर दिखेगा पुलिस के 10 का दम
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 31 Dec 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के रंग में भंग न पडे़, इसके लिए पुलिस विभाग ने भी कमर कस ली है।
पुलिस ने दस विशेष टीमों का गठन किया है जो मॉल्स, क्लबों एवं अन्य जगहों पर तैनात रहेगी। ताकि कहीं हंगामा जैसी स्थिति न पैदा हो।
इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिस टीमें शहर में जगह-जगह तैनात रहेंगी। डीसीपी-सेंट्रल देवेंद्र यादव ने बताया कि नए साल के जश्न में लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है।
उन्होंने बताया कि कॉलेजों व स्कूल जाने वाले युवा कई बार नए साल की खुमारी में कानून तोड़ देते हैं। उनके हुड़दंग से लोगों को परेशानी होती है। इसलिए युवाओं को कानून के दायरे में रहकर जश्न मनाने की अपील की गई है।
यादव ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद चौराहा, सेक्टर-15 मार्किट, बड़खल चौक, अजरौंदा चौक, बीके चौक नए साल पर हंगामा के लिहाज से संवेदनशील है।
उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को कोई परेशानी हो तो वह हेल्पलाइन नंबर 1091 पर संपर्क कर सकती हैं।