फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad police arrest car thief gang two people with three cars

जल्दी पैसा कमाने के लालच में शुरू की कार चोरी, अब हुए गिरफ्तार, तीन कार बरामद

Wed, 29 Jul 2020 05:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 29 Jul 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Faridabad police arrest car thief gang two people with three cars
कार चोरी गिरोह के सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से सटे फरीदाबाद जिले की क्राइम ब्रांच बदरपुर टीम ने एक शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच ने इस गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर तीन कार भी बरामद कर ली गई है। ये लोग कन्नौज से दिल्ली आकर जल्दबाजी में अधिक पैसा कमाने के चक्कर में अपराध के दलदल में फंसते चले गए।

विज्ञापन


पुलिस पीआरओ एसीपी धारणा यादव ने बताया कि दिल्ली के सरिता विहार क्षेत्र में रहने वाले रितिक पुत्र सूरज और सुमित उर्फ निखिल को वाहन चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच बदरपुर ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले हें।
विज्ञापन


उसने क्राइम ब्रांच को पूछताछ में बताया है कि उसने जल्द ही अधिक पैसा कमाने के चक्कर में कार चोरी कर उसे ग्रमीण क्षेत्रों में बेचना शुरू किया था। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर-आठ थाना क्षेत्र से एक स्विफ्ट डिजायर, सूरजकुंड से आई-10 कार व एक सेंट्रों कार चोरी की थी। जिस पर संबंधित थाने में चोरी का मामला भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी रितिक चालक का काम करता है। जो लोग कार में चाबी छोड़ कर कोई काम करने में लग जाते हैं, आरोपी उस गाड़ी को लेकर भाग जाता है। इसके अलावा रात में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को अपना निशाना बनाता है। इसका दोस्त सुमित भी इस काम में शामिल रहता था। दोनों मिलकर गाड़ियां चुराते थे। दिल्ली से गाड़ी चुराकर दूसरे प्रदेशों के ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती दरों पर बेच देते थे। आरोपियों के निशानदेही पर एक स्विफ्ट डिजायर, एक सेंट्रो व एक आई-10 कार बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed