फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad-Palwal got new trains

पलवल-फरीदाबाद को मिली नई ट्रेन, रेलमंत्री करेंगे रवाना

Tue, 06 Dec 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 06 Dec 2016 11:38 AM IST
सार

सप्ताह में पांच दिन कुरुक्षेत्र और मथुरा के बीच चलेगी ट्रेन
रेलमंत्री और मुख्यमंत्री हरियाणा आज ट्रेन को करेंगे रवाना

विज्ञापन
Faridabad-Palwal got new trains
ट्रेन

विस्तार

फरीदाबाद और पलवल के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने इस सेक्शन में एक और ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेन मथुरा और कुरुक्षेत्र दो धार्मिक स्थलों को जोड़ेगी। इसका स्टापेज पलवल और फरीदाबाद दोनों स्टेशनों पर दिया गया है।

विज्ञापन


सप्ताह में पांच दिन चलने वाली इस ट्रेन को आज रेलमंत्री सुरेश प्रभु और मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस बात की जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 12 कोच वाली 11901/11902 मथुरा कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस को आज हरी झंडी दिखाकर कुरुक्षेत्र से मथुरा के लिए रवाना किया जाएगा। दोपहर 2:55 बजे ट्रेन रवाना होगी और रात 9:40 बजे मथुरा स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका फरीदाबाद पहुंचने का समय शाम 7.10 बजे है। वापसी में अगले दिन ये ट्रेन मथुरा से सुबह 5:30 बजे कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी। सुबह 7:07 बजे पलवल और 7:38 बजे फरीदाबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन में भी दीनदयालु कोच लगाए जाएंगे। शर्मा ने बताया कि इस एक्सप्रेस ट्रेन को निजामुद्दीन, कोसीकलां और छाता स्टेशनों पर भी ठहराव दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed