{"_id":"80661b67acb925e66d21eade7856f8f1","slug":"faridabad-palwal-gets-to-sub-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल-फरीदाबाद को मिला दो उपतहसीलों का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल-फरीदाबाद को मिला दो उपतहसीलों का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 26 Jun 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने पलवल और फरीदाबाद जिलों को दो उप-तहसीलों का तोहफा दिया है। इससे इन इलाकों के लोगों को अपने प्रशासनिक कामकाज कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन
प्रदेश मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक, जिला पलवल के गांव बहीन और फरीदाबाद के खेड़ी गुजरान को उप-तहसील बनाया जाएगा।
प्रदेश सरकार के निर्णय के मुताबिक, बहीन उप-तहसील हथीन उपमंडल और तहसील का हिस्सा होगी। इस समय हथीन तहसील हथीन उपमंडल में ही शामिल है।
उप-तहसील बहीन, जिला मुख्यालय पलवल से लगभग 28 किलोमीटर और उपमंडल मुख्यालय से लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित है।