{"_id":"5857d5a24f1c1b774fe39148","slug":"faridabad-municipal-corporation-election-16-seats-urged-by-purabiya-samaj-from-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद नगर निगम चुनाव: पुरबिया समाज ने भाजपा से मांगी 16 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद नगर निगम चुनाव: पुरबिया समाज ने भाजपा से मांगी 16 सीटें
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में टिकट बंटवारे की उलझन में उलझी भाजपा की सीटों पर पुरबिया समाज ने भी दावेदारी जताई है। इसको लेकर समाज के लोगों ने रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुरबिया समाज के तमाम संगठनों को मिलाकर ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ प्रवासी संघ का गठन किया गया है। दिल्ली-मथुरा रोड स्थित एक होटल में कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा से 16 वार्ड पर समाज के लोगों को टिकट देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन
बैठक में पुरबिया व प्रवासी समाज के मतदाताओं की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष प्रणव शुक्ला ने कहा कि यह समाज भाजपा का कोर वोटर है। औद्योगिक नगरी में पूर्वांचल-बिहार के लोगों की तादाद कम नहीं है।
विज्ञापन
निगम चुनाव में कम से कम 16 वार्ड पर पुरबिया समाज की दावेदारी बनती है। उन्होंने बताया कि संगठन मंत्री को इसके लिए पत्र लिखा जा चुका है। संघ के सह-संयोजक मनोज चौधरी ने कहा कि सभी वार्डों में दमदार पुरबिया व प्रवासी समाज की उपस्थिति है।
कई वार्डों में निर्दलीय भी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। 1994 में नगर निगम बनने के बाद अभी तक पुरबिया समाज से 4 लोग पार्षद बने हैं। शहर का पहला मेयर भी पुरबिया समाज से शहर को मिला था। बैठक में भारतीय प्रवासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय तिवारी, सीके राय, अरुण कुमार सिंह, पूर्व पार्षद दयाशंकर गिरि, आचार्य सर्वेशानंद, पंकज सिंह, संतोष शुक्ला आदि उपस्थित रहे।