{"_id":"5d7241268ebc3e01656e7ab8","slug":"faridabad-mother-and-daughter-attacked-by-animal-at-bus-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: बस स्टॉप पर खड़ी मां-बेटी पर आवारा पशु ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: बस स्टॉप पर खड़ी मां-बेटी पर आवारा पशु ने किया हमला
Fri, 06 Sep 2019 04:51 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 06 Sep 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
घायल बच्ची वनीप्रीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची आवारा पशु के हमले का शिकार हो गई। घायल बच्ची वनीप्रीत फरीदाबाद के सेक्टर 9 में रहती है और शुक्रवार सुबह अपनी मां के साथ बस स्टॉप के पास खड़े हो कर स्कूल बस के आने का इंतजार कर रही थी। इसी समय वहां घूम रहे आवारा पशु ने उसपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बस स्टॉप पर खड़ी मां बेटी पर वहां मंडरा रहे आवारा पशु ने अचानक हमला कर दिया, जिसके कारण दोनों लोग घायल हो गईं। घायल मां-बेटी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया जिसके बाद वो दोनों घर गईं। घायल बच्ची वनीप्रीत मॉडर्न स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है।
विज्ञापन