फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad metro to be start from tomorrow is facilitated with many unique features

कई खूबियों से लैस फरीदाबाद मेट्रो कल से दौड़ेगी, PM करेंगे उद्घाटन

Sat, 05 Sep 2015 09:16 AM IST
Updated Sat, 05 Sep 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
faridabad metro to be start from tomorrow is facilitated with many unique features

रविवार को शुरू होने जा रही फरीदाबाद मेट्रो यात्रियों को सुविधाजनक सफर के साथ कम समय में गंतव्य तक पहुंचाएगी। वहीं, फरीदाबाद कॉरिडोर की मेक इन इंडिया मेट्रो ट्रेन बिजली की बचत भी करेगी।

विज्ञापन


क्योंकि इस लाइन पर भारतीय कंपनी द्वारा बंगलूरू में तैयार छह ट्रेन ऐसी उतारी जा रही है, जिसमें एक सेंसर लगा है, जो कि दिन में ऐलिवेटिड ट्रैक पर आते ही ट्रेन कोच की लाइट अपने आप बंद कर देगा।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस ट्रैक पर एमरजेंसी में यात्रियों की सुरक्षा भी रहेगी, क्योंकि पहली बार एमरजेंसी पैदल ट्रैक साइड में नहीं, बल्कि दोनों ट्रैक के बीच में हैं। जिससे तारों आदि का खतरा नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी में पटरियों के बीच के रास्ते से सेफ निकलेंगे यात्री

faridabad metro to be start from tomorrow is facilitated with many unique features

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फरीदाबाद कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ ही छह सितंबर 2015 को शाम चार बजे के बाद फरीदाबाद दिल्ली के और अधिक करीब आ जाएगा।

आईटीओ से एस्कोर्ट मुजेसर की करीब 35 किलोमीटर और 28 स्टेशनों की दूरी मेट्रो से एक घंटे में पूरी होगी। जबकि पहले उन्हें आश्रम, मथुरा रोड पर ट्रैफिक जाम से जूझते हुए पीक आवर्स में करीब दो घंटे का समय लगता था। हालांकि बदरपुर से एस्कोर्ट मुजेसर की 14 किलोमीटर की दूरी महज 19 मिनट में पूरी हो जाएगी।

नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली को सीधे फरीदाबाद से जोड़ने वाली वायलेट लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे खास लाइन होगी, जो सीधे हरियाणा से उत्तर प्रदेश को कम समय में राजधानी से जोड़ेगी।

पहले यात्री सड़क मार्ग से ओखला होते हुए नोएडा, गाजियाबाद जाते थे लेकिन अब मेट्रो से सीधे मंडी हाउस इंटरचेंज में ब्लू लाइन पकड़कर वैशाली या नोएडा सिटी सेंटर की ट्रेन पकड़कर महज डेढ़ घंटे में 30 रुपये खर्च करके आराम से पहुंच जाएंगे।

पांच इंटरचेंज व पांच लाइनों का संगम होगा

faridabad metro to be start from tomorrow is facilitated with many unique features

कश्मीरी गेट से फरीदाबाद तक चलने वाली वायलेट लाइन तो एक होगी, लेकिन इस पर पांच इंटरचेंज और पांच ही लाइनों का संगम होगा। वायलेट लाइन के माध्यम से यात्री बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट, शिव विहार से मुकुंदपुर, जहांगीरपुरी से हुड्डा सिटी सेंटर, नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली से द्वारका सेक्टर 21 के अलावा दिलशाद गार्डन से रिठाला के बीच चलने वाली रेड लाइन से जुड़ पाएंगे।

हालांकि शुरुआत में उन्हें केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस इंटरचेंज की सुविधा मिल जाएगी। केंद्रीय सचिवालय से यात्री येलो लाइन पकड़कर सीधे सफर आसान कर सकेंगे।

आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट से जुड़ने का मौका
फरीदाबाद कॉरिडोर खुलने के साथ यात्रियों को आईएसबीटी आनंद विहार, कश्मीरी गेट व सराय काले खां के अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आनंद विहार रेलवे स्टेशन और डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी जुड़ने का सीधा मौका मिलेगा।

कितना होगा टोकन का किराया

faridabad metro to be start from tomorrow is facilitated with many unique features
स्टेशन से----------------स्टेशन तक--------किराया (रुपये)
केंद्रीय सचिवालय--------एस्कोर्ट मुजेसर-------------27
राजीव चौक-------------एस्कोर्ट मुजेसर-------------27
आईटीओ----------------एस्कोर्ट मुजेसर------------28
मंडी हाउस--------------एस्कोर्ट मुजेसर-------------28
कश्मीरी गेट-------------एस्कोर्ट मुजेसर-------------28
विश्वविद्यालय------------एस्कोर्ट मुजेसर-------------29
कीर्ति नगर-------------एस्कोर्ट मुजेसर-------------29
नोएडा सिटी सेंटर-------एस्कोर्ट मुजेसर-------------30
वैशाली-----------------एस्कोर्ट मुजेसर-------------30
द्वारका सेक्टर 21-------एस्कोर्ट मुजेसर-------------30
दिलशाद गार्डन----------एस्कोर्ट मुजेसर-------------30
जहांगीरपुरी-------------एस्कोर्ट मुजेसर--------------30
गुड़गांव-----------------एस्कोर्ट मुजेसर-------------30

नोट: बदरपुर से एस्कॉर्ट मुजेसर तक के नौ स्टेशनों के बीच किराया 7 से 14 रुपये तक रखा गया है।

टोकन का किराया निर्धारित, कार्ड पर मिलेगी छूट

faridabad metro to be start from tomorrow is facilitated with many unique features
फरीदाबाद कॉरिडोर से यात्री महज 30 रुपये में एनसीआर के आखिरी मेट्रो स्टेशन से जुड़ सकेंगे। यात्रियों के समय की बचत तो होगी, साथ ही आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट से जुड़ने की भी सुविधा मिलेगी। छह ट्रेन भारतीय कंपनी द्वारा तैयार हैं, जिसमें सेंसर लगाया गया है।-अनुज दयाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कम्यूनिकेशन, डीएमआरसी।

स्टेशन की लंबाई व चौड़ाई बढ़ी
आमतौर पर अभी तक दिल्ली मेट्रो के स्टेशन 140 मीटर तक होते हैं, लेकिन इस कॉरिडोर पर दो सौ मीटर के स्टेशन हैं। जबकि चौड़ाई आम तौर पर 20 मीटर की होती है, लेकिन यहां 40 मीटर की रखी गई है। प्रगति मैदान में स्टेशन से कूदकर छात्रा के आत्महत्या के मामले के बाद इस रूट पर सभी स्टेशन पर दीवारों की ऊंचाई छह मीटर तक कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed