{"_id":"5d3aa3c88ebc3e6d0e206be9","slug":"faridabad-man-throws-two-kids-in-front-of-their-mother-from-ymca-flyover-injured-admit-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः मां के सामने उसके दो बच्चों को फ्लाईओवर से नीचे फेंका, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबादः मां के सामने उसके दो बच्चों को फ्लाईओवर से नीचे फेंका, आरोपी फरार
Fri, 26 Jul 2019 12:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है जिसमें एक शख्स ने मां के सामने उसके दो बच्चों को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। यह घटना शुक्रवार सुबह फरीदाबाद के वाईएमसीए फ्लाईओवर पर हुई।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह महिला बल्लभगढ़ निवासी अपने एक जानकार के साथ रात डेढ़ बजे बल्लभगढ़ से स्कूटी पर ओल्ड फरीदाबाद जा रही थी। जब वाईएमसीए पुल के ऊपर पहुंचे तो उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद व्यक्ति ने महिला के 2 साल के बेटे बृजमोहन और 4 साल की बेटी शिवानी को पुल के ऊपर से नीचे फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम पंकज ठाकुर है और पीड़ित मां सीमा ओल्ड फरीदाबाद की रहने वाली है।
विज्ञापन