{"_id":"5e6db9cc8ebc3ea49c5a8035","slug":"faridabad-man-arrested-for-physically-assaulting-his-maid-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: अश्लील फिल्में दिखाकर घरेलू सहायिका से दुष्कर्म करता था बुजुर्ग, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: अश्लील फिल्में दिखाकर घरेलू सहायिका से दुष्कर्म करता था बुजुर्ग, गिरफ्तार
Sun, 15 Mar 2020 10:44 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद सेक्टर-28 में रहने वाले 55 वर्षीय बुजुर्ग को महिला थाना पुलिस ने घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बुजुर्ग ने घरेलू सहायिका को बंधक बना कर रखा था। वह उसे अश्लील फिल्में दिखा कर करीब छह माह से दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर पुलिस व महिला आयोग की टीम ने छानबीन शुरू की। जांच के बाद महिला थाना पुलिस के सहयोग से घरेलू सहायिका को छुड़ा लिया गया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मूल रूप से झारखंड की रहने वाली एक महिला को सेक्टर-28 में रहने वाले 55 वर्षीय सुरेश ने एक एजेंट के माध्यम से छह माह पहले काम पर रखा था।
विज्ञापन
आरोप है कि काम पर रखने के करीब पंद्रह दिन बाद से ही वह घरेलू सहायिका को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोप है कि घरेलू सहायिका को वह घर से बाहर कहीं भी आने-जाने नहीं देता था। किसी तरह से वह सुरेश की बीमार (लकवा से पीड़ित) पत्नी को घुमाने के लिए घर से बाहर निकलती थी।
विज्ञापन
एक दिन वह बीमार महिला को लेकर मंदिर गई थी। वहां कुछ महिलाओं को उसने अपनी आपबीती सुनाई। धीरे-धीरे यह बात महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया तक पहुंची। उन्होंने मामले की शिकायत महिला थाना सेक्टर-16 को दी। पुलिस ने मकान में जाकर घरेलू सहायिका से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक विदेशी बीमा कंपनी में नौकरी करता है।
रेनू भाटिया ने बताया कि महिला को झारखंड से एजेंट लेकर आया था, जिसने उसे एक कोठी में घरेलू सहायिका के रूप में काम पर रखवा दिया था। मकान मालिक अपनी पत्नी के बीमार होने की कहानी बना कर उसे इमोशनल ब्लैकमेल करने लगा और फिर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसे न तो किसी से मिलने की इजाजत थी और न ही किसी से बातचीत करने की।