फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad LS result!

कैसे होंगे फरीदाबाद लोकसभा सीट के नतीजे?

Fri, 16 May 2014 07:07 AM IST
Updated Fri, 16 May 2014 07:07 AM IST
विज्ञापन
Faridabad LS result!

प्रदेश की सबसे पुरानी औद्योगिक नगरी में इस बार 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुकाबला त्रिकोणीय दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


जिनमें मुख्यतौर पर भाजपा, कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी के नाम लिए जा रहे हैं।

बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी को लोग चौथे और पांचवें नंबर पर मानकर चल रहे हैं। लेकिन एग्जिट पोल में इस सीट पर भाजपा सबसे आगे दिखाई जा रही है।

क्या है बीजेपी प्रत्याशी की ताकत-कमजोरी?

Faridabad LS result!
कृष्णपाल गुर्जर। उम्र: 57 वर्ष। शिक्षा: बीए.एलएलबी। कॉलेल टाइम से राजनीति में

ताकत:मोदी की लहर। संगठन की मजबूती। मिलनसार व्यक्तित्व। पढ़ा-लिखा होना। हर वर्ग में अच्छी पैठ।

कमजोरी: प्रॉपर्टी डीलरों के साथ का आरोप। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलीभगत के आरोप। अपने विधानसभा तिगांव में विकास न करवा पाना। दो गुर्जर प्रत्याशियों का मैदान में उतरना। जाट नेताओं में नाराजगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगी कांग्रेस की हालत?

Faridabad LS result!

अवतार सिंह भड़ाना। उम्र: 58 वर्ष। शिक्षा: अंडर मैट्रिक। 1980 से राजनीति में।

ताकत:चार कांग्रेसी और दो निर्दलीय विधायकों के साथ का दावा। सबसे पुरानी पार्टी का प्रतिनिधित्व। मिलने-जुलने में आसानी। गुर्जर नेता होने का फायदा। विकास कार्य।

कमजोरी:सत्ता विरोधी लहर। पार्टी पदाधिकारियों की नाराजगी। नरेंद्र मोदी की हवा। दोनों प्रमुख पार्टियों में गुर्जर प्रत्याशी। अपनी बात पर कायम न रहना।

विज्ञापन

इनेलो बिगाड़ेगा खेल

Faridabad LS result!

आरके आनंद। उम्र: 71 वर्ष। शिक्षा: एलएलबी। वर्ष 2000 से राजनीति में।

ताकत: सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील। पंजाबी बिरादरी। काडर का पूरा साथ। हाई प्रोफाइल लोगों में अच्छी पकड़। भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष के रूप में खेलों में योगदान।

कमजोरी:बाहरी प्रत्याशी। शहरी क्षेत्र में इनेलो के प्रति नकारात्मक भाव। जमीनी स्तर पर क्षेत्र में पकड़ कम। मिलने-जुलने में कठिनाई। स्टार प्रचारकों का अभाव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed