फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad loksabha seat: many contestant from bjp

फरीदाबाद लोकसभा सीटः एक अनार, बीजेपी से कई बीमार

Wed, 19 Feb 2014 01:41 PM IST
Updated Wed, 19 Feb 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
Faridabad loksabha seat: many contestant from bjp
सकारात्मक : तीन बार सांसद रहे हैं। मोदी और आडवाणी से अच्छे संबंध। जाट बेल्ट में पकड़।
विज्ञापन


नकारात्मक : खरी-खरी सुना देते हैं, इसलिए कई बार कार्यकर्ताओं और जनता को उनकी बात का बुरा लग जाता है।

कृष्णपाल गुर्जर

Faridabad loksabha seat: many contestant from bjp
सकारात्मक : हरियाणा में परिवहन मंत्री रहे। संघ और मोदी से अच्छे रिश्ते। पार्षद से सफर शुरू कर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक दल के नेता तक का पद संभाला। मिलनसार हैं।

नकारात्मक : गुर्जर होना चुनाव में उनके लिए नकारात्मक पक्ष है, क्योंकि वर्तमान सांसद अवतार भड़ाना गुर्जर हैं। ऐसे में गुर्जर वोट बंट सकते हैं। इस समय वह प्रदेश एवं केंद्र की राजनीति में से कहां जाएं, इस असमंजस में हैं। उनकी नजदीकी मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशवीर डागर

Faridabad loksabha seat: many contestant from bjp

सकारात्मक : संघ से ताल्लुक। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नजदीकी, इसीलिए उन्हें मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जैसा बड़ा पद मिला है। टिकट मिले तो जाट होने का फायदा मिल सकता है।

नकारात्मक : पार्टी में नया चेहरा हैं, इसलिए कोई विशेष जनाधार नहीं है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने की उपलब्धि पार्टी के एक धड़े को पच नहीं रही है, इसलिए उनकी रैलियों में पार्टी की पूरी इकाई खड़ी नहीं दिखती।

विज्ञापन

मनधीर मान

Faridabad loksabha seat: many contestant from bjp
सकारात्मक : जमीन बेचकर पैसा मिला है, इसलिए वह पैसे की पावर का इस्तेमाल कर रहे हैं। समाजसेवा में पैसा खर्च कर लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। इस समय 50 फीसदी से अधिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वही मुख्य अतिथि होते हैं।

नकारात्मक : पार्टी में बिल्कुल नए हैं। उनसे ज्यादा वरिष्ठ नेता पहले ही लाइन में लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर कोई पैसे से चुनाव जीतता, तो फरीदाबाद से एस्कॉर्ट्स के मालिक राजन नंदा चुनाव नहीं हारते।

जेपीएस सांगवान

Faridabad loksabha seat: many contestant from bjp

सकारात्मक : जाट समाज फरीदाबाद के अध्यक्ष हैं, इसलिए जाटों में अच्छी पकड़। सोनीपत से पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान के परिवार से हैं। सेवानिवृत्त आईएएस हैं।

नकारात्मक : पार्टी में नया चेहरा हैं। जिला इकाई से अपेक्षित सहयोग नहीं। आम जनता में पकड़ बहुत कम है, इसलिए आजकल अपना परिचय अखबारों में इश्तिहार छपवाकर दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed