{"_id":"5f9029f48ebc3e9b9d118340","slug":"faridabad-krishna-cooperative-society-allegedly-do-fraudulent-of-10-crore-45-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः सोसायटी के पूर्व पदाधिकारियों पर लगा 10.45 करोड़ के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबादः सोसायटी के पूर्व पदाधिकारियों पर लगा 10.45 करोड़ के गबन का आरोप
Wed, 21 Oct 2020 06:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 21 Oct 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद सेक्टर-21डी स्थित श्री कृष्णा को-आपरेटिव सोसायटी के पूर्व पदाधिकारियों पर 10.45 करोड़ रुपये से अधिक के गबन का आरोप है। सहायक रजिस्टार को-आपरेटिव सोसायटी की शिकायत पर एनआईटी थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरोप है कि पूर्व पदाधिकारियों ने सोसायटी के सदस्यों से फ्लैट निर्माण के लिए रुपये एकत्र किए थे, लेकिन बाद में किसी भी सदस्य को धनराशि खर्च करने की कोई जानकरी नहीं दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सहायक रजिस्ट्रार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर 21 डी स्थित श्री कृष्णा को-आपरेटिव सोसायटी के पूर्व पदाधिकारियों सेक्टर 21सी पार्ट तीन गोल्फ एंक्लेव निवासी केशव अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, सेक्टर 21 डी शिवा एंक्लेव निवासी सुधीर शर्मा, फ्रूट गार्डन एनआईटी निवासी शैलेंद्र शर्मा, सेक्टर 17 निवासी विजय कुमार कौशिक, एनआईटी निवासी मनोज शर्मा और कृष्णा कॉलोनी पलवल निवासी रमेश भारद्वाज ने वर्ष 2016 में सोसायटी के सदस्यों से फ्लैट निर्माण कार्य के लिए रुपये एकत्र किए।
विज्ञापन
कुछ निर्माण कार्य कराए भी लेकिन आमसभा की बैठक में पदाधिकारियों ने एकत्र किए गए रुपये के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद लोगों ने जनवरी 2020 में सोसायटी पदाधिकारियों की शिकायत देनी शुरू कर दी। उसकी जांच की तो उसमें करीब 10.45 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी सामने आई। अनखीर चौकी में तैनात जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल ने बताया कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।