फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad kids who became popular countrywide

सितारे जिन्होंने तय किया गुरबत से तरक्की तक का सफर

Mon, 27 Apr 2015 04:03 PM IST
Updated Mon, 27 Apr 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
faridabad kids who became popular countrywide

गुरबत की जिंदगी जीने वाले के जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां क्यों न आएं, यदि उसके हौसले बुलंद हैं तो मंजिलें हासिल हो ही जाती हैं।

विज्ञापन


शहर में कुछ ऐसे ही गरीब परिवार के प्रतिभावान बच्चे हैं, जिन्होंने इन अड़चनों को पार कर ग्लैमर की दुनिया में अपने पैर जमा लिए हैं। वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन देश-दुनिया के मंचों पर कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रतिभावान युवाओं में कोई मिस्त्री का बेटा है, तो कोई सिलाई मशीन पर काम करने वाले का। किसी के पिता पंक्चर जोड़कर गुजारा कर रहे हैं, तो किसी ने चाय बेचकर बच्चों को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों को मंच उपलब्ध करवाने वाली टैलेंट मैट्रिक्स अकादमी ने ऐसे सात युवाओं को स्टार बनाया है। वे टीवी पर चर्चित शो इंडिया गॉट टैलेंट और एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा आदि में परफॉर्म कर चुके हैं। वहीं ग्लैमर की दुनिया के स्टार शाहरूख खान, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

शहर की सात प्रतिभाएं

faridabad kids who became popular countrywide

पंकज
बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में रहने वाले पंकज (23) के पिता एक निजी कंपनी में सिलाई मशीन बनाने का काम करते हैं और माता गृहणी हैं। मिस्त्री के बेटे पंकज को बचपन से ही कुछ अलग कर दिखाने की चाहत थी।

अब वे अपनी लगन के बल एक अच्छे कोरियोग्राफर हैं। उन्हें इंडिया गॉट टैलेंट में 2012 में परफॉर्म करने का पहला मौका मिला। इसके बाद पीछे पलट कर नहीं देखा। वे अब टीवी के एक निजी चैनल के लिए भी काम कर रहे हैं।

माइकल
बल्लभगढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी के रहने वाले माइकल होशियार सिंह ने टैलेंट मैट्रिक्स अकादमी की शुरुआत की। वे इंडिया गॉट टैलेंट सीजन-4 में अपना बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं।

वहीं निर्देशक यशराज की फिल्म लेडिस वर्सेस रिकी बहल में जिमनास्टिक का शानदार प्रदर्शन किया। यह मौका उन्हें इंडिया गॉट टैलेंट से ही मिला। शहर के रावल पब्लिक स्कूल से 10वीं और 12वीं की है। डीयू से अभी यह स्नातक कर रहे हैं।

ये भी दिखाएंगे अपने जलवे

faridabad kids who became popular countrywide

सूरज
19 साल के सूरज चावला कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनके पिता चाय बेचने का काम करते हैं। इतनी कम उम्र में वे ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। वे  इंडिया गॉट टैलेंट, एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा, एक निजी चैनल और अन्य कई बड़ी कंपनियों के कॉरपोरेट शो कर चुके हैं। अभी वह जिमनास्टिक के ट्रेनर हैं और डांस व एक्टिंग सीख रहे हैं।

अनूप
गांव बड़ौली के रहने वाले अनूप के पिता एक निजी कंपनी में बहुत ही कम वेतन पर काम करते है। अनूप की उम्र 18 वर्ष है। अपने कॅरियर के लिए 16 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया और अकादमी में शामिल हो गए। यह एक अच्छे डांसर हैं। परिवारवालों ने जब उन्हें टीवी के एक शो दिल से नाचे इंडिया वाले में परफॉर्म करते देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद परिवारवालों ने इनका साथ देना शुरू किया। एक शो में अच्छी परफॉर्मेंस को देखते हुए शाहरूख खान ने उन्हें लैपटॉप गिफ्ट किया था। इंडिया गॉट टैलेंट में भी यह अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।

भुवन
ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में रहने वाले भुवन 10 वर्ष के हैं। उनके पिता पंक्चर जोड़ने का काम करते हैं और माता आंगनवाड़ी में आशावर्कर हैं। वे एक अच्छे जिमनास्ट हैं। जिमनास्टिक में एक गोल्ड और दो सिल्वल मेडल जीत चुके हैं। वहीं एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा और इंडिया गॉट टैलेंट सीजन-5 में परफॉर्म कर चुके हैं। उनके जीवन पर आधारित एक डॉक्युमेंट्री भी बनाई गई है।

किंगडम ऑफ ड्रीम्स में सैकड़ों बार परफॉर्म कर चुकी हैं कृतिका

faridabad kids who became popular countrywide

कृतिका
कृतिका के पिता योग सिखाते हैं। अपने गुरबत के दिनों को याद कर आज भी इनकी आंखें नम हो उठती हैं। शहर की रहने वाली कृतिका टैलेंट मैट्रिक्स अकादमी में डॉस टीचर हैं।

वह अब तक 500 से अधिक शो किंगडम ऑफ ड्रीम्स में कर चुकी हैं। उन्होंने पहली बार अपने देश की लड़कियों की जिमनास्ट टीम को एक निजी चैनल में लीड किया था। हाल ही में वह इजिप्ट में परफॉर्म करके लौटी हैं।

गौरव
25 वर्ष के गौरव बल्लभगढ़ फ्रेंड्स कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनके पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। गौरव एक अच्छे 3डी मेकर हैं। अकादमी के सभी शो को यही डिजाइन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed