{"_id":"5d7a42ce8ebc3e93de124171","slug":"faridabad-kidnapper-alongwith-female-friend-arrested-by-sangrur-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: महिला साथी के साथ गिरफ्तार किया गया एक करोड़ की फिरौती मांगने वाला किडनैपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: महिला साथी के साथ गिरफ्तार किया गया एक करोड़ की फिरौती मांगने वाला किडनैपर
Thu, 12 Sep 2019 06:36 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 12 Sep 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
हरियाणा की संगरूर पुलिस ने गुरुवार को फरीदाबाद के शख्स से एक करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में एक किडनैपर को उसकी महिला साथी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, 315 बोर और को कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम वीर बहादुर सिंह उर्फ काला भाठूआ है। भाठूआ के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में पहले से ही 17 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि भाठूआ और उसकी महिला साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन