फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad is not in smart city project of central government

स्मार्ट शहर की रेस से फरीदाबाद बाहर

Fri, 29 Jan 2016 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 29 Jan 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
faridabad is not in smart city project of central government

मोदी सरकार ने अपनी बहुप्रतीक्षित स्मार्ट सिटी योजना के तहत

विज्ञापन
प्रथम चरण के लिए 20 शहरों को स्मार्ट शहर बनाने की घोषणा कर दी है। अपना शहर फरीदाबाद इस रेस से बाहर हो गया है।

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत टॉप 20 में शामिल होने के लिए नगर अधिकारियों ने काफी काम किया था, मगर इसमें सफलता नहीं मिल पाई।

इस योजना के प्रथम चरण की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, बिहार और पश्चिम बंगाल का एक भी शहर शामिल नहीं है।

इस योजना में शामिल 97 शहरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी प्रतियोगिता में 96वें तो देहरादून अंतिम पायदान पर है।

प्रथम चरण में 100 में 78 अंक हासिल कर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहले नंबर पर तो 54 अंक हासिल कर भोपाल 20वें स्थान पर रहा। सूची में 12 राज्यों के 20 शहरों को जगह मिली है।

11 शहरों में से एक को भी नहीं मिली प्रथम चरण में जगह, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, बिहार और बंगाल के शहर भी शामिल नहीं


ये बनेंगी स्मार्ट सिटी

भुवनेश्वर, पुणे, जयपुर, सूरत, कोच्चि, अहमदाबाद, जबलपुर, विशाखापट्टनम, सोलापुर, धवनगिरी, इंदौर, एनडीएमसी, कोयंबटूर, काकिनाडा, बेलगाम, उदयपुर, गुवाहाटी, चेन्नई, लुधियाना और भोपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed