{"_id":"a9872622eeabe5eb9111d110b5a233d4","slug":"faridabad-highway-soon-be-close-due-to-metro-counstruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो निर्माण के लिए जल्द बंद हो सकता फरीदाबाद हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो निर्माण के लिए जल्द बंद हो सकता फरीदाबाद हाईवे
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 23 Dec 2013 04:25 PM IST
विज्ञापन
बढ़ते कोहरे ने मेट्रो कॉरिडोर निर्माण के लिए मुसीबत बढ़ा दी है। ऐसे में निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए मेट्रो प्रशासन एक जनवरी से नेशनल हाईवे की एक साइड बंद करवाने का फैसला ले सकता है।
विज्ञापन
अभी मेट्रो प्रशासन ने कोहरे की स्थिति को 10-12 दिन देखने का निर्णय लिया है। उसके बाद ही नेशनल हाइवे को बंद करने की दिशा में कदम बढ़ाने की बात कही है। साथ ही निर्माण कार्यों में जुटी कंपनियों को निर्देश दिया है कि रात के समय कॉरिडोर निर्माण कार्य को काफी सावधानी से किया जाए। इससे जान माल की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
मेट्रो अधिकारियों की मानें तो पिछले दो दिनों में जिस तरह से कोहरे का कहर हुआ है। उससे मेट्रो निर्माण की गति मंद हुई है। ऐसे में रात के समय भारी वाहनों से सामान को इधर से उधर ले जाने में काफी दिक्कत हो रही है। इस मामले को लेकर मेट्रो प्रशासन व निर्माण कंपनी के अधिकारियों के बीच मंगलवार को बैठक हुई।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, नेशनल हाईवे को एक जनवरी के बाद बंद करवाना उचित रहेगा। उस समय नेशनल हाईवे को रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद करना उचित रहेगा। उस समय वाहनों की संख्या काफी कम रहेगी। भारी वाहनों को सराय ख्वाजा के पास से बाईपास पर डायवर्ट करा दिया जाएगा।