फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad health worker on strike.

पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप, हड़ताल पर स्वास्थ्यकर्मी

Wed, 27 Aug 2014 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 27 Aug 2014 02:12 AM IST
विज्ञापन
Faridabad health worker on strike.

फरीदाबाद में एक पुलिसकर्मी द्वारा ड्राइवर व ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन) के साथ मारपीट करने के विरोध में मंगलवार को कर्मचारियों ने एंबुलेंस सेवा ठप कर दी।

विज्ञापन


सभी ड्राइवर व उनके सहायक इस घटना के विरोध में हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी पुलिस वाले के खिलाफ केस दर्ज नहीं होता तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। इसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने 102 नंबर कंट्रोल रूम में भी ताला जड़ दिया। इसकी वजह से एंबुलेंस सेवा के लिए आई कोई कॉल नहीं उठाई गई। शर्मा ने कहा बुधवार को पलवल में भी एंबुलेंस सेवा को ठप कर दिया जाएगा। हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद सिविल सर्जन ने कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया। सीएमओ ने बताया कि पुलिस आयुक्त को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी की चेयरमैन आशा शर्मा ने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे कंट्रोल रूम 102 पर एक पुलिसकर्मी का फोन आया। उसने बताया कि एक लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की है। इसके बाद ड्राइवर सुधीर व ईएमटी संदीप शर्मा मौके पर पहुंच गए। वह मरीज को सेक्टर-21 के अस्पताल ले जा रहे थे। पीछे से वह परुलसकर्मी अपनी गाड़ी से चल रहा था। इस दौरान बीच में ही मरीज ने फिर से एंबुलेंस से कूद कर आत्महत्या की कोशिश की।


लेकिन ईएमटी संदीप ने उसे पकड़कर पीछे खींच लिया। उन्होंने गाड़ी रोक ली और पुलिस कर्मी से कहा कि यह मरीज बार-बार कूदने का प्रयास कर रही है। उसे (पुलिस को) भी एंबुलेंस में बैठना होगा। उनका आरोप है कि इतना कहते ही पुलिसकर्मी ने ईएमटी की पिटाई शुरू कर दी। बचाव में आए ड्राइवर सुधीर के साथ भी मारपीट की। इसी को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed