फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad four year old boy bitten by atleast five dogs, 200 stiches one eye badly injure

घर के बाहर खेलते बच्चे को कुत्तों ने नोंचा, 200 टांके लगे, एक आंख बुरी तरह जख्मी

Sat, 11 Jan 2020 02:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 Jan 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
faridabad four year old boy bitten by atleast five dogs, 200 stiches one eye badly injure
घर के बाहर खेलते बच्चे को कुत्तों ने नोंचा - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद में लावारिस कुत्तों ने शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय बच्चे को बुरी तरह नोंच खाया। इस दौरान अचानक चार-पांच कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। घटना में बच्चे की एक आंख बुरी तरह से जख्मी हो गई है।

विज्ञापन


सेक्टर-16 स्थित मेट्रो अस्पताल में सर्जरी के दौरान बच्चे के पूरे शरीर पर करीब 200 टांके आए हैं। वह आईसीयू में भर्ती है। घटना जिले के पलवली गांव की है। शीशपाल का चार वर्षीय बेटा शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे घर से खेलते हुए बाहर निकल गया।
विज्ञापन


चाचा गौरव ने बताया कि घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर झुंड में कुछ कुत्ते झगड़ रहे थे। बच्चा खेलते हुए कुत्तों के पास आ गया। इतने में कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान परिजनों को मामले की जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के चीखने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर वहां पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया तब तक कुत्ते बच्चे का पूरा शरीर नोंच चुके थे। बच्चे और लोगों की आवाज सुनकर परिजन जब तक पहुंचे, वह काफी घायल हो चुका था।

परिजन उसे लेकर तुरंत सेक्टर-16 स्थित मेट्रो अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मौजूद सर्जन ने बच्चे की हालत देखते हुए तुरंत सर्जरी का फैसला लिया। फिलहाल वह अस्पताल की आईसीयू में है। 

चार घंटे तक चली बच्चे की सर्जरी 
बच्चे की सर्जरी करने वाले डॉक्टर कामेश्वर ने बताया कि करीब चार घंटे की सर्जरी के बाद बच्चे को बचाया गया है। बच्चे की हालत इतनी नाजुक थी कि सही समय पर इलाज न मिलने पर कुछ भी हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed