{"_id":"5fddea398ebc3e3d4661484b","slug":"faridabad-dheeraj-nagar-8-shanties-gutted-in-fire-2-sibling-brothers-died-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः धीरज नगर में 8 झुग्गियों में लगी भीषण आग, दो सगे भाइयों की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबादः धीरज नगर में 8 झुग्गियों में लगी भीषण आग, दो सगे भाइयों की जिंदा जलकर मौत
Sat, 19 Dec 2020 05:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 19 Dec 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में लगी झुग्गियों में आग
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के पल्ला के टीटू कॉलोनी के धीरज नगर में 8 झुग्गियों में भीषण आग लग गई जिसमें दो सगे भाई जिंदा जलकर मर गए। मृतकों की पहचान राजीव पुत्र किट्टू(पांच वर्ष) और बिट्टू(तीन वर्ष) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजीव कूड़ा बीनने का काम करते हैं। वह मूलरूप से नालंदा बिहार के रहने वाले हैं। उनके दोनों बेटे जब आग लगी तो झुग्गी के अंदर थे और आग तेज होने के चलते निकल नहीं पाए और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद से ही दोनों बच्चों की मांं का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बाकी झुग्गियों के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद सर्द रातों में 8 परिवारों के ऊपर से आशियाना छिन गया है। पीड़ितों की जीवन भर की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दमकल की छह गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यह घटना सुबह 5:30 बजे की है। शुरूआती जांच में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दमकल विभाग कर रहा जांच। पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन समेत कई सामाजिक संगठनों ने हाथ आगे बढ़ाया है।