{"_id":"5d0b1c328ebc3e1d0373f6c8","slug":"faridabad-dead-body-buried-two-days-ago-graveyard-found-open-head-missing-from-body-tension-in-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में कब्र खोदकर शव की गर्दन काटी, इलाके में तनाव, मौके पर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में कब्र खोदकर शव की गर्दन काटी, इलाके में तनाव, मौके पर पुलिस
Thu, 20 Jun 2019 02:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
कब्र खोदकर काटी गर्दन
- फोटो : अमित भाटिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सटे फरीदाबाद से गुरुवार सुबह एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। दरअसल आज सुबह ही एक कब्र खुदी मिली। जब देखा गया तो पता चला कि शव से सिर गायब था।
विज्ञापन
यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते आस-पास के इलाके से लोग वहां जमा हो गए। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को संदेह है कि शव से सिर तंत्र-मंत्र के लिए ले जाया गया है। हालांकि जब तक आरोपी सामने नहीं आ जाता तब तक कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा जा सकता।
जिस शख्स की कब्र खोदी गई है वह फरीदाबाद के सेक्टर-62 में रहता था। उसका नाम बाबू खान था और उसकी मौत 13 जून को हुई थी और उसी दिन उसका शव कब्र में दफनाया गया था।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह जब बाबू खान का बेटा पिता की कब्र पर प्रार्थना के लिए आया तो उसने देखा कि कब्र खुदी हुई है। फिर उसने अंदर देखा तो शव से सिर गायब था। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी।