{"_id":"5e22a9458ebc3e57e43174a9","slug":"faridabad-car-container-accident-10-seriously-injured-including-4-children-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः कार और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबादः कार और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल
Sat, 18 Jan 2020 12:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
पलवल सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद से सटे पलवल में शनिवार सुबह एक ऐसा भीषण हादसा हुआ जिसमें छह महिला, एक पुरुष सहित चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पलवल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पलवल के चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदहट चौकी के पास आज सुबह आठ एक इको कार और कंटेनर की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए, वहीं एक तीस वर्षीय महिला रूबी की इस हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो गाड़ियों में घायलों को उपचार के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कार सवार सभी घायल व मृतक फरीदाबाद के इस्माईलपुर के रहने वाले हैं। यह सभी अलीगढ़ स्थित एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन