फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad: BJP district head name written with posting obscene photo on Facebook, accused arrested

फरीदाबाद : फेसबुक पर अश्लील वीडियो डालकर लिखा भाजपा जिला अध्यक्ष का नाम, आरोपी गिरफ्तार 

Fri, 21 Aug 2020 06:02 PM IST
Mohit Mudgal संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद 
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद  Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 21 Aug 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Faridabad: BJP district head name written with posting obscene photo on Facebook, accused arrested
आरोपी नवीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा को बदनाम करने के आरोप में पुलिस ने सीही गांव निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता को एक व्यक्ति ने फोन करके इस बात की जानकारी दी कि उनकी एक अश्लील फोटो फेसबुक पर डाली गई है। जिसमे बाद भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने थाना शहर में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


भाजपा नेता गोपाल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बृहस्पतिवार को उनके किसी जानकार का फोन आया और बताया कि किसी व्यक्ति ने कोई अश्लील वीडियो क्लिप अपने फेसबुक आईडी पर डाल रखी है। फेसबुक पर वीडियो डालने वाला व्यक्ति वीडियो में मौजूद व्यक्ति को गोपाल शर्मा बता रहा है। 
विज्ञापन


थाना शहर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा डीएलएफ को दी। तकनीकी सहायता से साइबर सेल ने अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर आरोपी नवीन ने बताया कि उसे यह वीडियो उसके दोस्त अंशुराज ने भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी नवीन ने यह वीडियो फेसबुक पर इसलिए डाली थी ताकि वह गोपाल शर्मा की छवि को समाज में धूमिल कर सके। पुलिस प्रवक्ता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त धारणा यादव ने बताया कि आरोपी नवीन से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी नवीन के साथ पढ़ने वाले उसके दोस्त अंशु राज जिसने नवीन को यह वीडियो भेजी थी उसकी तलाश जारी है उसको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed