फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad Bhupani cast discrimination news sc st marriage stopped by miscreants

फरीदाबाद में दबंगों ने की शादी रोकने की कोशिश, बोले- गांव में चढ़ेगी सिर्फ क्षत्रियों की बारात!

Sun, 01 Dec 2019 03:41 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 01 Dec 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Faridabad Bhupani cast discrimination news sc st marriage stopped by miscreants
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र के महावतपुर गांव के दबंगों ने एक अनुसूचित जाति की बेटी की शादी के लिए आई बारात को क्षेत्र में घुसने नहीं दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के दबंगों ने रास्ते में ट्रैक्टर लगाकर बारात चढ़ने से रोक दिया।

विज्ञापन


दबंगों ने खुले शब्दों में चेतावनी दी कि राजपूतों के गांवों में सिर्फ क्षत्रियों की बारात चढ़ेगी। अन्य जातियों के ना बैंड बजेगा ना बारात चढ़ेगी। आरोप है कि गांव के चार युवकों ने अनुसूचित जाति के घर आ रही बारात को रास्ते से वापस कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद किसी तरह से दूल्हे को घर तक लाकर परिजनों ने बिटिया की शादी कराई। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। इस घटना से नाराज ग्रामीण रविवार सुबह दर्जनों की संख्या में भूपानी थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed