फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad attempt tp sexually assault lady in taxi was having rajasthan number

फरीदाबादः जिस सफेद कार में हुआ था युवती से दुष्कर्म का प्रयास, उसके बारे में हुआ बड़ा खुलासा

Fri, 15 Nov 2019 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 15 Nov 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
faridabad attempt tp sexually assault lady in taxi was having rajasthan number
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेट्रो मोड़ से युवती को लिफ्ट देकर पिस्तौल के बल पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच की कई टीमें जुट गई हैं। पुलिस को इस मामले में राजस्थान नंबर की सफेद कार की भी तलाश है।

विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि आरोपी को जिस तरह से रास्ते पता थे, उससे उसके स्थानीय होने का शक है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है, मगर अभी कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। वहीं मेट्रो मोड़ से अवैध रूप से चलने वाली टैक्सियां बृहस्पतिवार को भी बदस्तूर जारी रहीं। 
विज्ञापन


थाना डबुआ कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली युवती गुरुग्राम स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। मंगलवार को वह ऑफिस जाने के लिए घर से निकली और मेट्रो मोड़ पर गुरुग्राम के लिए सवारी के इंतजार में खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से चलने वाली टैक्सी में जगह नहीं मिलने पर वह दूसरे वाहन का इंतजार करने लगी। सुबह 8.30 बजे सफेद रंग की एक कार आकर वहां रुकी, जिसमें वह सवार हो गई। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी कार चालक सीधे गुरुग्राम जाने की बजाय सैनिक कॉलोनी के अंदर ले गया। 

उसने युवती से कहा कि आगे जाम होगा, इसलिए अंदर से लेकर जा रहा है। सैनिक कॉलोनी में एक दो गलियों में घुमाने के बाद वह एक सुनसान स्थान पर पहुंचा और पिस्तौल के बल पर युवती से छेड़छाड़ करने लगा।

इस दौरान उसने युवती के कुछ कपड़े भी उतरवा लिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान मौका मिलने पर युवती कार से उतरकर भाग निकली और मदद के लिए चिल्लाने लगी। इस पर कार चालक युवती का सामान फेंककर फरार हो गया।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस भी हतप्रभ है। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 और एनआईटी की टीमों को आरोपी की धरपकड़ के लिए लगाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी जिस सफेद रंग की कार में सवार था, उसके नंबर की शुरूआत आरजे (राजस्थान) सीरीज से शुरू हो रहा है। बृहस्पतिवार सुबह क्राइम ब्रांच की टीमें मेट्रो मोड़, सैनिक कॉलोनी मोड़, मस्जिद मोड़ आदि स्थानों पर संदिग्ध की तलाश में जुटी रही। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

आरोपी की पहचान के लिए क्राइम ब्रांच की टीमें शहर के चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। मेट्रो मोड़ से लेकर सैनिक कॉलोनी चौक तक सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। हालांकि, अभी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार जिस तरह से आरोपी मेट्रो मोड़ से चलकर सैनिक कॉलोनी में दाखिल हुआ इससे उसके स्थानीय होने का शक है।

पहले भी वारदात करने की आशंका
जिस तरह से आरोपी सुबह सवारी बैठाने के दौरान पिस्तौल लेकर चल रहा है। ऐसे में पुलिस को यह भी आशंका है कि वह कहीं इस तरह से पहले भी वह कोई वारदात कर चुका हो। पीड़िता ने लोकलाज के डर से कहीं शिकायत नहीं दी होगी, जिससे अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका। इससे उसके हौंसले बढ़ गए और उसने दोबारा वारदात करने का प्रयास किया।

पुलिस के नाक के नीचे चल रही अवैध टैक्सियां 
मेट्रो मोड़ से रोजाना सैकड़ों अवैध टेक्सियां गुरुग्राम के लिए सवारियां बैठाती हैं। यह सारा खेल पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है और बिना किसी सत्यापन के हो रहा है। मेट्रो मोड़ से युवती को लिफ्ट देकर उससे दुष्कर्म के प्रयास की घटना के बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई और बृहस्पतिवार को भी टैक्सियां चलती रही। साथ ही ट्रैफिक पुलिस की पिकेट है, जहां तैनात पुलिसकर्मी सारा दिन चालान में जुटे रहते हैं, मगर इन पर कोई कार्रवाई नहीं करते है। अवैध टैक्सियों गुरुग्राम तक फरीदाबाद और गुरुग्राम पुलिस के कई नाकों से होकर गुजरती हैं, मगर सेटिंग होने के कारण इन्हें कोई नहीं रोकता। अवैध टैक्सियों से राज्य सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed