लोस चुनाव की तारीखें आते ही हरकत में आया प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त विजय सिंह दहिया ने बताया कि उम्मीदवार 15 से 22 मार्च तक अपना नामांकन फार्म भर सकते है।
इसके अलावा 26 मार्च को नामांकन की जांच की जाएगी। इसके अलावा अगर कोई प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेना चाहता है। तो वह 26 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकता है।
उपायुक्त के अनुसार प्रत्याशी द्वारा नामांकन भरने के फॉर्म की पूरी प्रक्रिया को वीडियोग्राफी करवाई जाएगी ताकि बाद में प्रशासन पर किसी तरह का आरोप न लगाया सके।
सभी जानकारी देनी होगी
नामांकन फार्म भरने के दौरान प्रत्याशी को अपने से संबधिंत सभी जानकारी
लिखनी होगी। जिसमे शिक्षा व प्रॉपटी से लेकर सभी तरह की जानकारियां शामिल
होगी।
उन्होंने बताया कि पहले प्रत्याशी किसी कॉलम को खाली छोड़ देते थे। लेकिन इस बार सभी कॉलम को भरना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन की अनुमति के लिए मीडिया मैनेजमेंट जांच कमेटी
इस बार किसी भी प्रत्याशी को अखबार व टीवी पर अपना विज्ञापन देने से पहले मीडिया मैनेजमेंट जांच कमेटी के पास आवेदन करना होगा, जिसमें प्रत्याशी को टीवी व अखबार में दिए जाने वाले विज्ञापन की पूरी जानकारी देनी होगी।
कमेटी द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद ही विज्ञापन जारी हो सकेगा। कमेटी की अध्यक्ष अतिरिक्त उपायुक्त गरिमा मित्तल ने बताया कि जिला लोकसंपर्क अधिकारी को कमेटी का सचिव बनाया गया है।