फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad 45 villages will be added in digital india

डिजिटल इंडिया से जुड़ेंगे 45 गांव

Sun, 14 Feb 2016 06:09 PM IST
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
faridabad 45 villages will be added in digital india

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया का सपना फरीदाबाद से होकर गुजरेगा। क्योंकि फरीदाबाद प्रदेश का पहला ऐसा शहर होगा, जिसके 45 गांव ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) नेटवर्क से जुड़ेंगे। ओएफसी की बदौलत ही गांवों में ब्रॉडबैंड सर्विसेस मिलेंगी, यानी इंटरनेट की कनेक्टिविटी हाई स्पीड पर। इससे गांव के लोग ई-हॉस्पिटल, ई-अपॉइंटमेंट और डिजिटल लॉकर जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, आम आदमी को प्रत्यक्ष तौर पर सभी सरकारी सेवाओं से जोडने के लिए मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया प्रोग्राम शुरू किया है। ताकि आम लोगों की जरूरतों को कम से कम समय में पूरा किया जा सके और उन्हें लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन


इस अभियान के तहत शिक्षा, अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी दफ्तरों को गांव से देश की राजधानी से जोड़ा जाएगा। योजना के अनुसार 2019 तक ढाई लाख गांवों में ब्रॉडबैंड सेवा मुहैया कराना है। इन गांवों में 45 गांव फरीदाबाद जिले के है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा इन गांवों में ओएफसी लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है गांव
डिजिटल इंडिया के तहत जिन गांवों का चयन किया गया है, उनमें अरवा, अटाली, बहबलपुर, बुखारपुर, चांदपुर, छायसां, दयालपुर, डीग, फतेहपुर बिल्लौच, इम्मामुदीनपुर, जवां, मौजपूर, लढौली, मौटूका, प्रहलादपुर माजरा डीग, शाहजाहंनपुर, सौतई, अलीपुर, बदरौला, बहादरपुर, बिजोपुर, घरौड़ा, जुन्हैड़ा, कौराली, मंझावली, फ्हलादपुर माजरा बदरौला, रायपुर कलां, जखोपुर, भैंसरावली, भसकौला, बुआपुर, भूपानी, चिरसी, ददसिया, धौज, फतेहपुर तगा, लालपुर, मदलपुर, मंधावली, महमदपुर, नचौली, पलवली, शाहबाद, तिगंव और टिकावली गांव शामिल है।

ये मिलेगी सुविधाएं
इन गांवों में सरकार डिजिटल इंडिया पोर्टल, मोबाइल ऐप, माई गांव मोबाईल ऐप, स्वच्छ भारत मिशन ऐप और आधार मोबाइल अपडेट ऐप जैसी सुविधाएं मुफ्त देगी। साथ ही ग्रामीणों को दस्तावेजों की सुरक्षा हेतु डिजिटल लॉकर की सुविधा भी मिलेगी। जिसमें कोई भी व्यक्ति अपना पैनकार्ड, पासपोर्ट, एजुकेशन सर्टिफिकेट, बैंक डॉक्यूमेंट्स आदि जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकेगा। साथ ही गांवों के स्कूल व कॉलेजों में वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। वो भी 100 एमबीपीएस की सुपर इंटरनेट स्पीड में।

डिजिटल इंडिया अभियान का मकसद आम आदमी से जुड़ी हुई सेवाओं की डिलिवरी को ई-सेवाओं से जोडना है। जिसके लिए देश के हर गांव में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होगी और हर सुविधा को ऑनलाइन किया जाएगा।

चंद्रशेखर, जिला उपायुक्त फरीदाबाद।

डिजिटल इंडिया के जरिए एजुकेशन, अस्पताल, सरकारी दफ्तरों, दस्तावेजों की सिक्योरिटी आदि सेवाओं को जोड़ेगी। जिससे आम आदमी के कामकाज कम्प्यूटर के महज एक ‘क्लिक’ से संभव हो जाएगा।
रजनी नागपाल, एजीएम, बीएसएनएल फरीदाबाद।

गांव में डिजिटल इंडिया के साथ जुड़ा है। यह हमारी ग्राम पंचायत के लिए खुशी की बात है। शपथ लेने के बाद इस संबंध में कार्यवाही तेज करूंगा।
भोली, सरपंच, सौतई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed