फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fans love short videos of Saloni Mittal and Ayush Yadav

सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है दिल्ली की सलोनी मित्तल और आयुष यादव की जोड़ी, शॉर्ट वीडियोज को खूब पसंद करते हैं फैंस

Mon, 22 Mar 2021 11:59 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 22 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
fans love short videos of Saloni Mittal and Ayush Yadav
Saloni Mittal-Ayush Yadav - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं कि मंजिल पाने की चाह हो तो रास्ते खुद ही बनने लगते हैं। कुछ ऐसा ही मानना है दिल्ली की सलोनी मित्तल और आयुष यादव का, जो मूलत: छोटे शहरों से होने के बावजूद आंखों में बड़े सितारे बनने का सपना लिए चल रहे हैं। एक्टर बनने की चाहत रखने वाली सलोनी और आयुष ने अपने हुनर को लोगों के सामने रखने के लिए सोशल मीडिया को सबसे बेहतर विकल्प के तौर पर चुना और आज लाखों लोगों की प्रेरणा बन चुके हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इन दिनों उनके शॉर्ट वीडियोज छाए हुए हैं। बेहद कम समय में उनके शॉर्ट वीडियोज को बड़ी संख्या में लोगों का प्यार मिल रहा है। खास कर के उनके लव और कॉमेडी वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


आयुष और सलोनी बताते हैं कि उनके रोमांटिक वीडियो बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान से प्रेरित होते हैं। इस बारे में बात करते हु्ए सलोनी बताती हैं कि वो अभिनेत्री बनना चाहती हैं और किंग खान की मेहनत से प्रेरणा लेती हैं। वो कहती हैं कि मैं उनके रोमांस की स्टाइल को फॉलो करती हूं और अपने वीडियोज में उनसे सीखकर कुछ अच्छा करने का प्रयास करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि कुछ समय पहले सलोनी और आयुष ने किंग खान की फिल्म ओम शांति ओम के एक सीन पर शॉर्ट वीडियो बनाया था, जिसे फैंस से खूब सराहना मिली थी। लोगों को उनकी जोड़ी इतनी पसंद है कि कई बार दोनों के वीडियोज को हैशटैग सायु के नाम से ट्रेंड करवा देते हैं।


फैंस के बारे में बात करते हुए सलोनी कहती हैं कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें हमारे फैंस से इतना सपोर्ट मिलता है। किसी भी वायरल कंटेंट को बनाने के लिए हमें बहुत मेहनत और लगन की जरूरत होती है। हम अपने फैंस को यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आने वाले हर वीडियो में हम मनोरंजक तत्व और रचनात्मकता को बढ़ाते रहने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed