फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fan will run on railway platform from march 15

फरवरी में नहीं चलता पंखा: गर्मी से परेशान यात्रियों ने की दरख्वास्त, रेलवे ने दिया नियमों का हवाला

Mon, 20 Feb 2023 07:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 20 Feb 2023 07:42 PM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गर्मी से राहत देने वाले सभी पंखे इन दिनों बंद हैं। जबकि दिल्ली में गर्मी दस्तक देने लगी है।

विज्ञापन
fan will run on railway platform from march 15
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉम पर बंद पड़ा पंखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। दिल्ली में धीरे-धीरे पारा भी चढ़ने लगा है। ऐसे में ट्रेन के मुसाफिर रात के वक्त एसी कोच में कूलिंग प्वाइंट कम करने की मांग करने लगे हैं। वहीं, स्टेशन के प्लेटफार्म पर पंखा चलाने की मांग भी बढ़ने लगी है। लेकिन रेलवे अपने नियम से मजबूर है। रेलवे का नियम यह है कि 15 मार्च के बाद ही प्लेटफार्म पर पंखा चलाने की अनुमति है।

विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गर्मी से राहत देने वाले सभी पंखे इन दिनों बंद हैं। जबकि दिल्ली में गर्मी दस्तक देने लगी है। ऐसे में सोमवार को कई युवा यात्री स्टेशन प्रबंधक से पंखा चलाने की मांग करने लगे। इसकी शिकायत भी की लेकिन उन्हें यह समझाया गया कि रेलवे का नियम यह कहता है कि फरवरी में पंखे नहीं चलते हैं। यात्री ने सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो सांझा किया है जिसमें कहा है कि नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गर्मी से यात्रियों का बुरा हाल है एक भी पंखा नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन डायरेक्टर से जब शिकायत की गई तो रूखा जवाब मिला। कहा कि रेलवे बोर्ड का नियम है कि फरवरी में पंखे नहीं चलते, जाकर बोर्ड से पूछो ऐसे नियम क्यों बनाया है। हालांकि रेलवे का तर्क है कि सभी यात्री पंखा चलाने की मांग नहीं कर रहे है। कुछ यात्रियों की मांग पर चलाया भी जाए तो अन्य यात्री एतराज करेंगे। क्योंकि हर तरह के मुसाफिर प्लेटफार्म पर आते-जाते रहते हैं। बुजुर्ग यात्रियों का भी ख्याल रखना पड़ता है। प्लेटफार्म नंबर एक पर जब कोई ट्रेन पहुंचती है तो वहां अन्य ट्रेन का इंतजार कर रहे बैठे यात्री परेशान होने लगते है। क्योंकि इस प्लेटफार्म पर हवा आने का रास्ता बंद हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed