{"_id":"5f39e2a8fd4fca645a45763a","slug":"false-story-of-robbery-created-after-slapping-by-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक के थप्पड़ मारने पर रच डाली लूट की झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिक के थप्पड़ मारने पर रच डाली लूट की झूठी कहानी
Mon, 17 Aug 2020 07:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2020 07:21 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
सनलाइट कॉलोनी इलाके में लूट की झूठी कहानी बनाने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से 10 लाख रुपए और एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी की पहचान 44 साल के विजय प्रताप दीक्षित के तौर पर हुई जो सेक्टर 65 फरीदाबाद निवासी है।
विज्ञापन
आरोपी ने अपने मालिक को सबक सीखाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। इसकी वजह लंबे समय से उसकी सैलरी नहीं बढ़ाना और मालिक द्वारा एक बार दूसरे कर्मचारी के सामने थप्पड़ मारना है।
विज्ञापन
डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट आरपी मीणा ने बताया 13 अगस्त को सन लाइट कॉलोनी स्थित सराय काले खां के पास पुलिस को लूट की सूचना मिली। पुलिस बारा पुला फ्लाईओवर पर सूचना मिलने पर पहुंच गई। यहाँ कॉलर विजय प्रताप दिक्षित मिला। उसने बताया वह एनडी कॉन कंस्ट्रक्शन कंपनी सेक्टर 89 नाहरपुर ग्रेटर फरीदाबाद में फील्ड का काम करता है। उसे मालिक नितिन ने 2 लाख रुपये और दस लाख का चेक दिया था।
विज्ञापन
मालिक के कहे अनुसार उसने दो लाख मैनेजर रमेश भाटिया को दे दिए, जबकि 10 लाख का चेक महेश को मॉडल टाउन में देकर उससे नकद 10 लाख रुपये ले लिए थे। वहां से वह 10 लाख रुपये लेकर बाइक से वापस आ रहा था। रास्ते में सराय काले खां के पास स्लो ट्रैफिक के बीच एक शख्स उसकी बाइक पर बैठ गया। उसने कोई धारदार चीज लगा दी थी। इसके बाद एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक का पीछा किया और आगे जाकर रुपयों से भरा बैग लूट वे फरार हो गए।
पीड़ित के बयान पर सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया। एसएचओ प्रवीण कुमार की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पीड़ित को एक बार घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां उससे सवाल जवाब किये गए। उसके बयान में विरोधाभासी होने से पुलिस को कुछ संदेह हुआ, सख्ती दिखाई तो वह टूट गया। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।