फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   False FIR lodged against truck loaded with scrap worth Rs 50 lakh

Delhi NCR News: 50 लाख के स्क्रैप से लदे ट्रक की दर्ज कराई झूठी एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
दूसरे आरोपी को 12 लाख में सौंपा, 9.50 लाख घटना से पहले लिए
विज्ञापन

अपराध शाखा ने ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर नौ लाख बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गांव हामिदपुर, अलीपुर निवासी मुकेश ने अपना ट्रक बबलू नाम के शख्स को दे दिया और अलीपुर थाने में ट्रक चोरी की झूठी एफआईआर दर्ज करा दी। ट्रक करीब 50 लाख रुपये की कीमत के तांबे के स्क्रैप से लदा हुआ था। मुकेश ने बबलू से ट्रक देने के बदले में 9.50 लाख रुपये लिए। दोनों के बीच कुल 12 लाख रुपये का समझौता हुआ था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुकेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 लाख रुपये बरामद कर लिए है। पुलिस बबलू की तलाश कर रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही पता लगेगा कि उसने ट्रक व उसमें लदे स्क्रैप का क्या किया।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन के अनुसार आरोपी मुकेश ने 19 अप्रैल को गांव हामिदपुर, अलीपुर स्थित सोनू नामक व्यक्ति की पार्किंग से उसके ट्रक के चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। इस बाबत अलीपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। एसीपी रोहिताश कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर लिचमैन, एसआई देवेंदर, एएसआई परवीन, एएसआई महेंद्र व हवलदार सूर्य प्रकाश की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने घटना की तारीख और समय से लेकर सभी सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। साथ ही मुकेश के मोबाइल विवरण और बैंक खाते का भी विश्लेषण किया गया।
विज्ञापन

जांच में मुकेश के बैंक खाते से कई संदेह पैदा हुए। इसके बाद हवलदार सूर्य प्रकाश ने उसके व्हाट्सएप डेटा की जांच की। इसमें बबलू नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर मिला। उसने 18 अप्रैल को बबलू के मोबाइल नंबर को कॉल लॉग्स से हटा दिया था। मुकेश के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से पता चला कि उसने घटना के दिन बबलू से संपर्क किया था। मुकेश के यूट्यूब की जांच करने पर पता लगा कि उसने ये देखा कि एफआईआर कैसे दर्ज की जाए। इंस्पेक्टर लिछमन ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी मुकेश ने कबूल किया कि लगभग 10-12 दिन पहले, उसने और बबलू ने तांबे के स्क्रैप से भरे अपने ट्रक की चोरी होने की साजिश रची थी। बदले में बबलू ने मुकेश को 12 लाख रुपये देने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ऐसे दिया साजिश को अंजाम
साजिश के तहत आरोपी मुकेश ने 18 अप्रैल की शाम को ट्रक को हामिदपुर गांव में सोनू नामक शक्स की पार्किंग में पहुंचा दिया और उसी रात को बबलू वहां से ट्रक लेकर फरार हो गया। इसके बाद आरोपी मुकेश ने ट्रक चोरी के संबंध में अलीपुर थाने में एक फर्जी एफआईआर दर्ज कराई। बबलू ने मुकेश को तय रकम में से 9.50 लाख रुपये का भुगतान किया था। बबलू को कुल 12 लाख रुपये देने थे। मुकेश ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी एप पर आगे दांव लगाने के लिए आसान पैसा कमाना चाहता था। वह पहले ही ऑनलाइन सट्टेबाजी में भारी रकम हार चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed