फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   False ceiling of water board office room collapses, two injured

Delhi NCR News: जल बोर्ड कार्यालय के कमरे की फाल्स सीलिंग गिरी, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली।
यमुनापार के प्रीत विहार स्थित दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में शुक्रवार सुबह एक कमरे की फाल्स सीलिंग अचानक गिर गई। हादसे में महिला समेत दो कर्मचारी मामूली रूप से घायल हो गए। पहचान 28 वर्षीय सीमा और 52 वर्षीय मुन्नवर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाया। दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 10.55 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी, लेकिन जांच में सामने आया कि भूतल पर बने एक कमरे की फाल्स सीलिंग ही गिरी थी। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर छत की संरचनात्मक स्थिति और रखरखाव में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed