{"_id":"5ca1857dbdec2213f01beaca","slug":"falling-wall-during-unloading-sand-from-truck-two-children-killed-in-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: रेत उतारते वक्त गिरी दीवार, पांच बच्चे दबे, दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: रेत उतारते वक्त गिरी दीवार, पांच बच्चे दबे, दो की मौत
Mon, 01 Apr 2019 08:59 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 01 Apr 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित मोहल्ला न्यू शिवगढ़ी में खाली प्लॉट में खेल रहे बच्चों पर भरभराकर दीवार गिर गई। हादसे में पांच बच्चे दीवार के नीचे दब गए जिसमें से दो की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घटना तब हुई जब दीवार के सहारे ट्रक से रेत उतारी जा रही थी। सूचना मिलते ही एसडीएम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मोहल्ला न्यू शिवगढ़ी निवासी आहद उर्फ आदिल (10), पुत्र आसमोहम्मद, सुभान (10) और हिफाजत पुत्र घासी, समर (13) पुत्र आसू और समीर पुत्र उमेद रविवार दोपहर में बकरी चरा रहे थे। इस दौरान बच्चे मुनीम जी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के गोदाम की दीवार के सहारे खाली पड़े प्लॉट में खेल रहे थे। दीवार की दूसरी ओर उससे सटाकर ट्रक से रेत उतारी जा रही थी। गीले रेत के दबाव से दीवार भरभराकर गिर गई जिसमें पांचों बच्चे दब गए।
विज्ञापन
उनकी चीख सुनकर लोगों ने बच्चों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन आदिल और सुभान की मौत हो चुकी थी। समर, हिफाजत और समीर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक और वहां काम कर रहे मजदूर भाग गए। सूचना पर एसडीएम सत्यप्रकाश, सीओ राजेश कुमार, कोतवाल महावीर सिंह व आसपास के तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मौका का मुआयना किया। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन