{"_id":"3f547649bce71ed37bc9a70a929ae598","slug":"fake-medicine-found-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत के साथ खिलवाड़, छापे में मिली नकली दवाईयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत के साथ खिलवाड़, छापे में मिली नकली दवाईयां
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 10 Oct 2015 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे के वार्ड नंबर 11 में एक एएनएम के घर पर छापा मारकर मौके से सेहत के साथ खिलवाड करने वाली एलोपैथिक दवाई व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
टीम को चकमा देकर एएनएम मौके से फरार हो गई। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के बयान पर भारतीय चिकित्सा अधिनियम व जालजासी करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी अनुसार कस्बे की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हरविन्द्र कौर पत्नी महेंद्र करीब 20 वर्षों से एएनएम के पद पर कार्यरत है।
आरोप है कि वह केंद्र के समीप वार्ड 11 में अपने मकान पर लंबे समय से अवैध ढंग से एलोपैथिक दवाईयों का इस्तेमाल कर महिलाओं की सेहत के साथ खिलवाड कर रही थी।
विज्ञापन
इस मामले की सूचना किसी ने जिला प्रशासन को दी। प्रशासन ने कमल मेहरा डिप्टी सिविल सर्जन व देवेंद्र कुमार सोलंकी एमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को नियुक्त किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को तावडू पीएचसी के अन्य चिकित्सकों को साथ लेकर एएनएम के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने मौके से एक डिब्बे में रखी दवाई व इंजेक्शन आदि एलोपेथिक दवाई कब्जे में ली हैं।
टीम ने बताया की इन सभी दवाईयों को एएनएम प्रैक्टिस के तौर पर अवैध तरीके से इस्तेमाल कर महिलाओं की सेहत के साथ खिलवाड कर रही थी।
डिप्टी सिविल सर्जन कमल मेहरा व देवेंद्र कुमार सोलंकी ने मौके से बरामद दवाईयों व अन्य सामान को सील कर पुलिस के सुपुर्द कर मामला दर्ज कराया है।