{"_id":"5c355164bdec2256e43d3067","slug":"fake-ias-arrested-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान खाली कराने को बना फर्जी आईएएस, बैच और कैडर पूछने पर फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान खाली कराने को बना फर्जी आईएएस, बैच और कैडर पूछने पर फंसा
Wed, 09 Jan 2019 07:11 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 09 Jan 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
fake IAS (
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दस दिन के भीतर एक और फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया है। इस बार आरोपी सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित दुकान खाली कराने के लिए फर्जी आईएएस (इनकम टैक्स चीफ कमिश्नर) बनकर पुलिस पर दबाव बना रहा था। पुलिस ने पूछताछ व पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से फर्जी पहचान पत्र व विजिटिंग कार्ड भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि फर्जी आईएएस अभय बहल, नोएडा के सेक्टर 15 ए में परिवार के साथ रहता है। सोमवार को वह दफ्तर पहुंचा। उसने कहा कि वह इनकम टैक्स चीफ कमिश्नर है। उसने मिनिस्टरी ऑफ फाइनेंस, भारत सरकार का एक आईडी कार्ड और आईएएस का विजिटिंग कार्ड भी दिखाया।
विज्ञापन
अभय बहल ने कहा कि सूरजपुर साइट 4 में उसकी एक दुकान है। किराएदार दो साल से न तो उन्हें किराया दे रहा है और न ही दुकान खाली कर रहा है। आरोप है कि अभय बहल उन पर पुलिस फोर्स भेजकर दुकान खाली कराने का दबाव बनाने लगा। इससे पहले आरोपी सूरजपुर कोतवाली पुलिस पर भी इसी तरह का दबाव बना चुका था।
विज्ञापन
बैच और कैडर पूछने पर फंसा
एसपी विनीत जायसवाल ने संशय होने पर उसका कैडर और बैच पूछ लिया। उसने बताया कि वह दिल्ली कैडर और 2001 बैच का आईएएस है। इस पर आरोपी फंस गया। बताया गया है कि इनकम टैक्स विभाग में आईआरएस अधिकारी होते हैं। एसपी देहात ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस से पूरी छानबीन कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करा दिया।