{"_id":"687b109887e6795560cac949b71118c2","slug":"fake-gift-voucher-in-noida-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आपको भी तो नहीं मिला है नकली गिफ्ट वाउचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं आपको भी तो नहीं मिला है नकली गिफ्ट वाउचर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 08 Apr 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
फर्जी गिफ्ट बाउचर छपवा कर एक कर्मचारी ने कंपनी को ही चपत लगाने की कोशिश की। लेकिन कंपनी के शोरूम के स्टोर मैनेजर की सूझबूझ से आरोपी कर्मचारी समेत तीन को पुलिस ने ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लेडीज गारमेंट बनाने वाली एक कंपनी ज्यादा खरीदारी करने वाले अपने ग्राहकों को पांच-पांच सौ रुपये के गिफ्ट बाउचर देती है। कंपनी के शोरूम देश के कई शहरों में हैं।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर नोएडा के जीआईपी मॉल स्थित कंपनी के शोरूम पर दो युवक पहुंचे और उन्होंने 17 गिफ्ट बाउचर दिए। जिसे देख कर स्टोर मैनेजर नासिर रजा को कुछ शक हुआ। उसने जांच की तो उस नंबर के बाउचर कंपनी के स्टॉक में ही मिले जो किसी को जारी नहीं हुए थे।
विज्ञापन
इसके बाद शोरूम के कर्मचारियों ने दोनों युवकों को पकड़ कर थाना सेक्टर-39 पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि इसी कंपनी में काम करने वाले दिल्ली निवासी विपिन अग्रवाल ने उन्हें बाउचर दिए थे। पुलिस ने विपिन को भी धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में विपिन ने बताया कि उसने बाउचर छपवाए थे और कंपनी की मुहर बनवा कर उन पर लगा दी थी। विपिन के साथ गिरफ्तार हुए युवकों की पहचान बिहार निवासी प्रियरंजन व चंदन कुमार के रूप में हुई है जो दिल्ली में रहते र्हैं।