{"_id":"5d41e6628ebc3e6ce47b261c","slug":"fake-facebook-account-of-the-girl-created-and-mobile-number-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मोबाइल नंबर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मोबाइल नंबर डाला
Thu, 01 Aug 2019 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
facebook frauds
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में नामी एमएनसी में काम करने वाली एक युवती का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसका मोबाइल नंबर उस पर डाल दिया गया। अंजान लोगों की कॉल आने पर युवती को मामले का पता चला। युवती ने इसकी पड़ताल की तो उसके फोटो भी पोस्ट किए गए थे। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता शालू (28) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ रहती है। वह एक नामी एमएनसी में प्राइवेट नौकरी करती है। पीड़िता ने बताया कि चार मई से उसके पास अंजान लोगों की कॉल आना शुरू हुई। शालू ने एक कॉलर से बात की तो उसने बताया कि उसका नंबर और फोटो फेसबुक पर पड़ा है।
विज्ञापन
फेसबुक पर उसे कॉल करने व व्हाट्सऐपप मैसेज करने के लिए कहा गया है। शालू ने इसकी पड़ताल की तो उसे अपने नाम से फेसबुक अकाउंट मिल गया। उस पर उसकी फोटो के अलावा किसी ने उसका नंबर भी डाला हुआ था।
विज्ञापन