फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake engine oil being prepared by a renowned company Delhi Police arrested five

ऐसे होता था तेल का खेल: दिल्ली के बाजारों में असली के नाम पर बेचते थे नकली इंजन ऑयल, बड़े गिरोह का भंडाफोड़

Mon, 21 Aug 2023 05:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 21 Aug 2023 05:52 PM IST
सार

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि पांचों आरोपी एक-दूसरे से जुड़े थे। मुख्य आरोपी स्टीकर बनवाने से लेकर खाली बोतलों में नकली इंजन ऑयल भरवाता था। बाद में उसे महंगे दामों पर बाजार में ठिकाने लगा दिया जाता था। 

विज्ञापन
Fake engine oil being prepared by a renowned company Delhi Police arrested five
दिल्ली में पकड़ा गया नकली इंजन ऑयल बेचने वालों का गिरोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नामी कंपनी का नकली इंजन ऑयल तैयार करने के आरोप में पश्चिम जिला की डीआईयू सेल ने पांच आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी राकेश बेदी (34), कमलेश कुमार (32), राजेश सिंह (34), मुद्दस्सिर खान (42) और गगनदीप सिंह (42) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख नामी कंपनी के स्टीकर, 23400 क्यूआर स्टीकर, 800 इंजन ऑयल की भरी बोतल, 3000 खाली बोतलें, ऑयल की 80 खाली बालटी व अन्य मशीनें बरामद की हैं। आरोपी पिछले पांच-छह माह से इस गोरखधंधे में लगे थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि कैस्ट्रोल प्राइवेट लिमिटेड ने पश्चिम जिला के डीआईयू सेल से शिकायत की थी। कंपनी की ओर से कहा गया कि कुछ लोग कीर्ति नगर इलाके में नकली इंजन ऑयल तैयार कर मार्केट में बेच रहे हैं। सूचना के बाद फौरन एक टीम का गठन कर कीर्ति नगर डीएसआईआईडीसी में छापेमारी की।

विज्ञापन

यहां पुलिस ने ए-30, पहली मंजिल पर छापेमारी की। यहां नामी कंपनी के स्टीकर काटे जा रहे थे। पुलिस ने यहां से मुख्य आरोपी राकेश बेदी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने डी-19 और ए-9 में छापेमारी की। आरोपी राकेश स्टीकर के लिए खाली शीट उपलब्ध करवाता था। बाद में इसको कोटिंग के लिए भेज दिया जाता था।

पुलिस ने यहां से कमलेश कुमार, राकेश सिंह और मुदस्सिर खान को दबोच लिया गया। यह तीनों ही लोग स्टीकर प्रिंटिंग करने के अलावा उस पर कोटिंग कर राकेश बेदी को उपलब्ध करवाते थे। इसके बाद टीम ने भारत नगर की श्रीनगर कालोनी में छापेमारी की। यहां खाली बोतलों में नकली इंजन ऑयल भरा जा रहा था।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि पांचों आरोपी एक-दूसरे से जुड़े थे। मुख्य आरोपी स्टीकर बनवाने से लेकर खाली बोतलों में नकली इंजन ऑयल भरवाता था। बाद में उसे महंगे दामों पर बाजार में ठिकाने लगा दिया जाता था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed