फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake degree case against aap mla commando surendra

उधर विपश्यना पर गए केजरीवाल, इधर आप विधायक पर दर्ज हुआ फर्जी डिग्री का केस

Tue, 02 Aug 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Aug 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
fake degree case against aap mla commando surendra
सुरेंद्र सिंह

पुलिस ने आप के दिल्ली कैंट से विधायक सुरेंद्र कमांडो के खिलाफ बीए की फर्जी डिग्री लेने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि इसी डिग्री के आधार पर उन्होंने झज्जर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनवीईक्यूएफ जिसे वोकेशनल ट्रेनिंग भी कहा जाता है, के तहत सिक्योरिटी ट्रेनर के रूप में काम किया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। केस दर्ज होने पर विधायक सुरेंद्र कमांडो ने कहा कि यह भाजपा की बौखलाहट से ज्यादा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


इस मामले में पहले दो बार इन्क्वायरी हो चुकी है। मैं स्वयं झज्जर में बयान दर्ज करवाकर गया था। मगर जांच में कुछ हाथ नहीं लगा। दिल्ली कैंट से पूर्व विधायक करण सिंह तंवर की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया कि विधायक सुरेंद्र कमांडो की बीए की डिग्री नकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी उन्होंने आरटीआई से ली है। तंवर ने आरोप लगाया गया है कि सुरेंद्र सिंह ने इसी डिग्री के आधार पर झज्जर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सिक्योरिटी ट्रेनर के नाते कार्य किया। यहां एक साल से अधिक समय तक उन्होंने सेवा दी।

मेरी सारी डिग्रियां असली, केस फर्जी

fake degree case against aap mla commando surendra

विधायक सुरेद्र कमांडो ने कहा कि गत वर्ष भी मुझे फर्जी डिग्री मामले में फंसाने की कोशिश की गई थी। मैंने वर्ष 2009 से 2011 में सिक्किम यूनिवर्सिटी से बीए में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी, जिस पर आरटीआई लगाकर उस डिग्री को फर्जी घोषित करने का प्रयास किया गया।

जबकि मैंने झज्जर में गवर्मेंट ब्वायज स्कूल में बतौर सिक्योरिटी ट्रेनर के पद पर कार्य किया है तो ऐसे में नकली डिग्री का प्रश्न ही खत्म हो जाता है। अब दोबारा विरोधी पार्टी द्वारा बिना जांच किए मेरे ऊपर धारा 420 लगा कर एफआईआर भी दर्ज करा दी गई वो भी बिना किसी जांच या शिकायत के।

मोदी पुलिस अपने झूठे और भ्रष्ट हत्यारे नेताओं को बचाने में लगी है पर हम जनता के सेवक हैं। जेल में भी डाल देंगे तो भी सच्चाई नहीं छोड़ेंगे। मेरी सारी डिग्रियां असली हैं और मैं एक फौजी हू। भ्रष्ट नेता इन ओछी हरकतों से एक फौजी का जज्बा नहीं हिला सकते।

आप विधायक सुरेंद्र कमांडो के खिलाफ फर्जी डिग्री लेने की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जैसे जैसे जांच में तथ्य सामने आएंगे आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-दयाचंद, सदर थाना प्रभारी, झज्जर

दस दिन राजनीति से दूर रहेंगे केजरीवाल

fake degree case against aap mla commando surendra
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले दस दिन हिमाचल के मशहूर पर्यटन स्थल धर्मशाला में ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं। हवाईअड्डे पर पहुंचने पर केजरीवाल का आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

केजरीवाल बिना पत्रकारों से बात किए ध्यान केंद्र की ओर बढ़ गए। विपश्यना ध्यान केंद्र के प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि कोर्स मंगलवार से शुरू होगा और 11 अगस्त की शाम तक जारी रहेगा।

इस दौरान केजरीवाल कोई आधिकारिक कामकाज नहीं करेंगे। वह अखबार, टीवी और मीडिया से भी दूर रहेंगे। पूर्व सांसद और राज्य में आप प्रभारी राजन सुशांत ने कहा कि आप संयोजक की यात्रा से राज्य में पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed