फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake buses are running in haryana,

हरियाणा में नकली बसें भी चलती हैं, परिवहन मंत्री ने पकड़ी चोरी

Fri, 24 Feb 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 24 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
fake buses are running in haryana,
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : ‌file photo

साइबर सिटी में अब नकली हरियाणा रोडवेज की बसों का काम तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बृहस्पतिवार को औचक छापेमारी कर दो नकली हरियाणा रोडवेज की बसें पकड़ी।

विज्ञापन


जिसके बाद सड़कों पर हरियाणा रोडवेज की तरह हूबहू शक्ल देकर नकली रोडवेज बस चलाने का मामला सामने आया। इस मामले में मंत्री ने आरटीए और पुलिस को बुलाकर बसों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


दरअसल, परिवहन मंत्री गुरुग्राम से होते हुए मेवात जा रहे थी। मंत्री का काफिला जैसे ही सोहना रोड पर पहुंचा तो उनकी नजर एक प्राइवेट बस पर पड़ी जो बिल्कुल हरियाणा रोडवेज की तरह ही दिख रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंडक्टरों की वर्दी से लेकर टिकट और उसे काटने का तरीका सबकुछ सरकारी था।

fake buses are running in haryana,
haryana roadways - फोटो : अमर उजाला
​मंत्री ने अपने काफिला को रोक कर इसकी जांच को कहा। कंडक्टरों की वर्दी से लेकर टिकट और उसे काटने का तरीका सबकुछ सरकारी था। जब जांच की तो पता चला कि प्राइवेट बसों को सरकारी बस का रंग देकर जनता व प्रशासन के साथ ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। 

मंत्री के छापेमारी के बाद ये खुलासा हुआ कि किस तरह से निजी बस चालक सरकार को चूना लगा रहे हैं। लोगों को गुमराह करने के लिए बसों के पीछे %हरियाणा शक्ति’ और %हरियाणा एक्सप्रेस’ का स्लोगन लिखा हुआ था। बताया जाता है कि निजी बस चालकों की ये करतूत काफी दिनों से चल रही थी

इससे प्रदेश सरकार के राजस्व को भी नुकसान हो रहा था। बता दें कि गुरुग्राम में नकली रोडवेज की बसों के चलने के मामले लगातार सामने आ रहे है।  जहां हाल ही में आरटीए विभाग ने एक हूबहू रोडवेज बस की तरह दिखने वाली बस को पकड़ा था।

परिवहन मंत्री ने तुरंत बसों को रुकवाकर आरटीए विभाग से दोनों बसों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। जिस पर विभाग ने दोनों बसों को कब्जे में लेकर चालान कर दिया है। 

त्रिलोक चंद, आरटीए: नकली बसों को पकड़कर चालान किया गया है। दोनों बसों पर लिखे %हरियाणा शक्ति’ और %हरियाणा एक्सप्रेस’ के स्लोगन को पेंट से मिटाकर बसों को छोड़ा जाएगा। और भी निजी बसों को चेक किया जाएगा, यदि इस तरह की बसें फिर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। पहले भी कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed